• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजराइल में घुसे हमास के आतंकी, कई जगह मुठभेड़, लेबनान भी जंग में कूदा, अब तक 610 की मौत

Israel Attack Live: इजरायल को बाकी देशों का समर्थन मिलने लगा है। अगले 24 घंटे बहुत अहम बताए जा रहे हैं। मिडिल ईस्ट पर मंडराया महायुद्ध का खतरा।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 08 Oct 2023 07:47:07 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Oct 2023 03:37:33 PM (IST)
इजराइल में घुसे हमास के आतंकी, कई जगह मुठभेड़, लेबनान भी जंग में कूदा, अब तक 610 की मौत
हमास ने लेबनान के सभी सशस्त्र समूहों से इजरायल के खिलाफ हमले में शामिल होने का आह्वान किया था।

HighLights

  1. इजरायल और हमास के बीच जंग जैसे हालात
  2. हमास ने फिर दागी मिलाइलें, इजरायल का भी पलटवार
  3. अमेरिका-ब्रिटेन ने किया इजरायल का समर्थन

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल पर हमास के हमले (Israel Gaza Attack Live Update) के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। एक तरफ जहां हमास के हमले जारी हैं, वहीं इजरायल की सेना ने भी पलटवार शुरू कर दिया है। गाजा पट्टी से सटे इजरायल के इलाकों में हमास के आतंकी घुस गए हैं। उनकी कई स्थानों पर इजरायल के सैनिकों से मुठभेड़ हो रही है। इस बीच, इजरायल में मरने वालों का आंकड़ा 610 पर पहुंच गया है।

अब लेबनान ने किया इजरायल पर हमला

हमास और इजरायल के बीच जारी जंग में अब तीसरे देश की एंट्री हो गई है। खबर यह है कि लेबनान की ओर से भी इजरायल पर हमले किए गए हैं। लेबनान में इस्लामिक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने रविवार सुबह मोर्टार हमले की जिम्मेदारी ली।


एक बयान में हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने उत्तरी इजरायल के विवादित माउंट डोव क्षेत्र में तीन इजरायली सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। हमास ने लेबनान के सभी सशस्त्र समूहों से इजरायल के खिलाफ हमले में शामिल होने का आह्वान किया था।

Israel Attack Live: Read Latest Updates

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमला पर बड़ा हमला करने का एलान किया है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, हमास के आम नागरिकों से अपील है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, हम बड़ा हमला करने जा रहे हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल की सेना ने हमले शुरू भी कर दिए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को मलबे में तब्दील करने की कमस खाई है।

ईरान ने हमले के लिए दी बधाई

इस बीच, ईरान भी खुलकर सामने आ गया है। उसने हमले के लिए हमास को बधाई दी। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने संसद में दोहराया कि उनके देश पूरी तरह से हमास के साथ है।

अमेरिका और ब्रिटेन ने किया इजरायल का समर्थन

इस बीच, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों ने इजरायल का समर्थन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान जारी कर कहा कि हम पूरी तरह से इजरायल के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद को तैयार हैं।

naidunia_image

अमेरिका हमेशा इजराइल का समर्थन करेगा और चेतावनी दी कि इजराइल के किसी भी दुश्मन को हमलों का फायदा नहीं उठाना चाहिए।

अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है। हम उनका समर्थन करने में कभी असफल नहीं होंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। - जो बाइडन, राष्ट्रपति, अमेरिका

इसी तरह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजरायल का समर्थन करते हुए कहा है कि आतंकवाद को किसी भी स्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता है।

हमास के आतंकियों की ओर से इजरायल पर लगातार हमला जारी है। लगातार दूसरे दिन 150 मिसाइलें दागी गईं। इस तरह अब तक हुए हमलों में 300 से अधिक इजरायली नागरिकों के मारे जाने की सूचना है।

कुछ स्थानों पर लोगों को बंधक बनाए जाने की सूचना है। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हैं। इजरायल की सेना आतंकियों के चंगुल से इन नागरिकों को छुड़ाना है।

भारत, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश इजरायल के साथ खड़े हैं, वहीं एक धड़ा ऐसा भी है जो हमास के हमलों को सही ठहरा रहा है। उनका कहना है कि इन हालात के लिए इजरायल ही जिम्मेदार है। आशंका जताई जा रही है कि क्या हालात बिगड़े तो ईरान भी जंग में कूदेगा। ऐसा हुआ तो तीसरा महायुद्ध होने की आशंका बढ़ जाएगी।