• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी हमले के बाद हमास के ठिकानों पर इजराइली वायु सेना का हमला, जंग छिड़ने की आशंका, भारत ने जारी की एडवाइजरी

इजराइल के कई शहरों पर हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हमास ने ली है। हमास के सैन्य कमांडर मुहम्मद अल-दीफ़ ने शनिवार को एक रिकॉर्ड संदेश में इजराइल के ...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 07 Oct 2023 12:47:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Oct 2023 02:49:32 PM (IST)
आतंकी हमले के बाद हमास के ठिकानों पर इजराइली वायु सेना का हमला, जंग छिड़ने की आशंका, भारत ने जारी की एडवाइजरी
दक्षिण इजरायली शहर अश्क लोन में कई इमारतों के पास आग लग गई है और घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठ रहा है।

HighLights

  1. जिस महिला की हत्या की गई, वह 60 वर्ष की थी। साथ ही 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
  2. इजराइल में आतंकी हमलों को देखते हुए हवाई उड़ानों को अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।
  3. दक्षिणी और मध्य इजराइल में कई हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

रायटर्स, यरूशलेम। आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद इजराइल बौखला गया है और उसके दर्जनों लड़ाकू विमानों ने हमास के ठिकानों पर बमबारी शुरू कर दी है। इजरायली वायुसेना के मुताबिक, इजरायली वायुसेना के दर्जनों लड़ाकू विमान अब गाजा पट्टी में कई स्थानों पर आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को हमास के आतंकियों ने इजरायल के कई शहरों पर रॉकेट से हमला किया है, जिसमें एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब 15 लोग घायल हो गए है।

इजराइल की बचाव सेवा की ओर से जानकारी दी गई है कि जिस महिला की हत्या की गई, वह 60 वर्ष की थी। साथ ही 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन आतंकी हमलों की बीच भारत ने भी इजराइल में भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है और सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा है।


हवाई उड़ानों को रोका

इजराइल में आतंकी हमलों को देखते हुए हवाई उड़ानों को अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। इजराइल के हवाई अड्डा प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि दक्षिणी और मध्य इजराइल में कई हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। वहीं तेल अवीव में बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का संचालन जारी रहेगा।

naidunia_image

India issues advisory for its nationals in Israel amid Hamas terrorists' attack on Israel pic.twitter.com/OqBYlCa6cH

— ANI (@ANI) October 7, 2023

कई इमारतों में आग लगी

समाचार एजेंसी रायटर्स ने जानकारी दी है कि दक्षिण इजरायली शहर अश्क लोन में कई इमारतों के पास आग लग गई है और घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठ रहा है। यहां सड़कों पर गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही है।

हमास ने ली जिम्मेदारी

इजराइल के कई शहरों पर हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हमास ने ली है। हमास के सैन्य कमांडर मुहम्मद अल-दीफ़ ने शनिवार को एक रिकॉर्ड संदेश में इजराइल के खिलाफ एक विद्रोह का आह्वान किया।

इजराइल ने दी परिणाम भुगतने की धमकी

इजराइल ने इस आतंकी हमले को युद्ध की घोषणा बताया है। गाजा पट्टी से भारी मात्रा में रॉकेटों की बौछार के बीच इजरायल ने शनिवार सुबह युद्ध के लिए तत्परता की स्थिति की घोषणा कर दी है। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं और कार्य योजनाओं को मंजूरी दे रहे हैं।

इजरायली सेना ने कहा है कि 'हमास आतंकवादी समूह को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।' वहीं भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि "यहूदी छुट्टियों के दौरान इजराइल पर गाजा से रॉकेट और हमास आतंकवादियों की जमीनी घुसपैठ दोनों से संयुक्त हमला हो रहा है। स्थिति आसान नहीं है, लेकिन इजराइल जीतेगा।" इस दौरान इजरायल ने लोगों को घरों में रहने की अपील की है।