Most Noisiest City In World 2022: मुरादाबाद दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा शोरगुल वाला शहर, देखिए UN की पूरी लिस्ट
Most Noisiest City In World 2022: दुनिया के 15 सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण वाले शहरों में कोलकाता और आसनेल शामिल हैं। ...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 27 Mar 2022 10:55:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Mar 2022 11:34:20 AM (IST)

Most Noisiest City In World 2022: उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद शहर दुनिया का दूसरा सबसे अधिक शोरगुर यानी ध्वनि प्रदूषण वाला शहर है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी लिस्ट में मुरादाबाद शहर का नाम बांग्लादेश के ढाका के बाद दूसरे नंबर पर है। लिस्ट में कुल 13 दक्षिण एशियाई शहर शामिल हैं, जिनमें 5 भारत के हैं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा जारी वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट 2022 में दुनिया के सबसे ज्यादा शोरगुल वाले शहरों की लिस्ट दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुरादाबाद में 114 डेसिबल (डीबी) ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया। कुल मिलाकर 61 शहरों में ध्वनि प्रदूषण का आंकलन किया गया। यहां देखिए लिस्ट
डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के अनुसार, शोर स्तर की सीमा बाहरी आवासीय क्षेत्रों के लिए 55 डीबी (डेसिबल) एलएईक और वाणिज्यिक क्षेत्रों तथा यातायात वाले स्थानों के लिए 70 डीबी एलएईसी रखी गई है। भारत के सबसे बड़े निर्यात केंद्रों में से एक मुरादाबाद में 114 डीबी शोर स्तर दर्ज किया, जो बांग्लादेश के ढाका के बाद दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की राजधानी अपने परिधान उद्योग के लिए जानी जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक 70 डीबी से ऊपर का शोर श्रवण हानि के जोखिम को बढ़ा सकता है।
दक्षिण-एशियाई क्षेत्र, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल शामिल हैं, सबसे अधिक ध्वनि-प्रदूषित क्षेत्र है जबकि यूरोप और लैटिन अमेरिका क्षेत्र सबसे शांत क्षेत्र हैं।
दुनिया के 15 सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर (Top 15 most noise polluted cities in the world)
- ढाका (बांग्लादेश): 119 डेसीबल (डीबी)
- मुरादाबाद (भारत): 114 डीबी
- इस्लामाबाद (पाकिस्तान): 105 डीबी
- राजशाही (बांग्लादेश): 103 डीबी
- हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम): 103 डीबी
- इबादान (नाइजीरिया): 101 डीबी
- कुपोंडोल (नेपाल): 100 डीबी
- अल्जीयर्स (अल्जीरिया): 100 डीबी
- बैंकॉक (थाईलैंड): 99 dB
- न्यूयॉर्क (यूएस): 95 डीबी
- दमिश्क (सीरिया): 94 डीबी
- मनीला (फिलीपींस): 92 डीबी
- हांगकांग (चीन): 89 डीबी
- कोलकाता (भारत): 89 डीबी
- आसनोल (भारत): 89 डीबी