• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MrBeast Challenge: एक सर्कल में 100 दिन अकेले रहा शख्स, बदले में मिले 4 करोड़ रुपये

MrBeast Challenge Survive 100 Days in Circle: इस चैलेंज को शॉन नाम के एक लड़के ने स्वीकार किया। शॉन की एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए सर्कल के अंदर कैमर...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 29 Sep 2022 04:12:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Sep 2022 04:12:37 PM (IST)
MrBeast Challenge: एक सर्कल में 100 दिन अकेले रहा शख्स, बदले में मिले 4 करोड़ रुपये
MrBeast Challenge Survive 100 Days in Circle: इस चैलेंज को शॉन नाम के एक लड़के ने स्वीकार किया। शॉन की एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए सर्कल के अंदर कैमरे लगाए गए थे। खाना पकाने से लेकर साफ-सफाई खुद ही करना था।

MrBeast Challenge: आपने जरूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट के बारे में सुना होगा। मिस्टर बीस्ट यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की लिस्ट में आते है। उनके वीडियो और चैलेंज हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर उनका नया चैलेंज सुर्खियों में है। हालांकि इस बार के चैलेंज से एक शख्स की किस्मत बदल गई। वह करोड़पति बन गया। दरअसल चैलेंज को पूरा करने वाले व्यक्ति को मिस्टर बीस्ट ने इनाम के तौर पर करीब 4 करोड़ रुपये दिए।

यह है पूरा मामला

मिस्टर बीस्ट यूट्यूब पर अनोखा वीडियो बनाते हैं। साथ ही नए चैलेंज भी लेकर आते हैं। चैलेंज को पूरा करने वालों को इनाम देते हैं। हाल ही में वह एक नया चैलेंज लेकर आए थे। इस चैलेंज में एक सुनसान जगह पर एक सर्कल बना दिया। सर्कल के अंदर एक घर भी बनाया गया। घर के अंदर रोजमर्रा के लिए जरूरी आइटम्स भी दिए गए। चैलेंज था कि जो इस सर्कल के अंदर अकेले 100 दिन तक रहेगा। उसे बदले में 4 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।


सब्सक्राइबर्स ने चैलेंज को स्वीकारा

इस चैलेंज को शॉन नाम के एक लड़के ने स्वीकार किया। शॉन की एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए सर्कल के अंदर कैमरे लगाए गए थे। खाना पकाने से लेकर साफ-सफाई खुद ही करना था। टास्क में कुछ चुनौतियां भी थी, लेकिन शॉन ने हिम्मत नहीं हारी और चैलेंज को पूरा किया।

वीडियो किया अपलोड

शॉन के चैलेंज पूरा करने के बाद मिस्टर बीस्ट ने उसे पैसे दिए। उसका वीडियो बनाया और अपने पेज पर अपलोड किया। यूजर्स शॉन की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें-

Baba Vanga Prediction: भारत को लेकर बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी, आने वाली है बड़ी मुसीबत

Khosta-2: रूस में मिला कोरोना जैसा वायरस, इन्सानों में भी फैल सकता है, वैक्सीन बे-असर, जानिए सबकुछ