• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nostradamus Prediction: बाबा वेंगा के बाद नास्त्रेदमस की खतरनाक भविष्यवाणी, आसमान से बरसेगी आग

Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। लिखा कि सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे हुए लोग। लोग इस बात तो व...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 01 Oct 2022 04:08:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Oct 2022 11:19:08 PM (IST)
Nostradamus Prediction: बाबा वेंगा के बाद नास्त्रेदमस की खतरनाक भविष्यवाणी, आसमान से बरसेगी आग
Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। लिखा कि सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे हुए लोग। लोग इस बात तो वर्ल्ड वॉर मान रहे हैं। नास्त्रेदमस ने मंगल ग्रह पर गिरने वाले प्रकाश को संदर्भित किया था।

Nostradamus Prediction: बाबा वेंगा के बाद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां की सबसे अधिक चर्चा होती है। माना जाता है कि नास्तेदमस ने एडॉल्फ हिटलर के उदय, द्वितीय विश्व युद्ध और फ्रांसीसी क्रांति जैसी ऐसिहासिक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने करीब 6,338 भविष्यवाणियां को लिखा था। जिनमें यह भी शामिल है कि हमारी दुनिया का अंत कब और कैसे होगा। नास्त्रेदमस ने कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत की भी भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदम का जन्म दिसंबर 1503 में हुआ था। 2 जुलाई, 1566 को उनकी मृत्यु हो गई। फ्रांसीसी ज्योतिषी को गुजरे कई साल हो गए हैं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां अब तक जीवित हैं। कहा जाता है कि उनकी 70 प्रतिशत से अधिक भविष्यवाणियां अब तक पूरी हो चुकी हैं। नास्त्रेदम ने साल 2023 को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणियां की है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

तीसरा विश्व युद्ध

नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। लिखा कि सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे हुए लोग। लोग इस बात तो वर्ल्ड वॉर मान रहे हैं। कई लोगों का कहना है रूस के आक्रमण के कारण यू्क्रेन में संघर्ष और भी बड़ा हो सकता है। जिसके परिणामस्वरूप विश्व युद्ध 3 हो सकता है। नास्त्रेदमस ने लिखा है, 'एक पनडुब्बी में हथियार और डॉक्यूमेंट लेकर एक शख्स इटली के तट पर पहुंचेगा और युद्ध आरंभ करेगा। उसका काफिला दूर तक जाएगा। साम्राज्य गलत हाथों में चला जाएगा।'


मंगल लैंडिंग

नास्त्रेदमस ने मंगल ग्रह पर गिरने वाले प्रकाश को संदर्भित किया था। यह सुझाव देते हुए कि इंसान 2023 में लाल ग्रह पर जा सकता हैं।

नया पोप

2023 के लिए नास्त्रेदमस की तीसरी भविष्यवाणी एक नया पोप है। उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस अंतिम सच्चे पोप होंगे। अगला पोप एक घोटाला करेगा। नास्त्रेदमस ने लिखा, पवित्र रोमन चर्च के अंतिम उत्पीड़न में पीटर रोमन होगा। जो कई क्लेशों के बीच अपने झुंड को खिलाएगा। जिसके बाद सात पहाड़ी शहर नष्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Baba Vanga Prediction: भारत को लेकर बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणी, आने वाली है बड़ी मुसीबत

आसमानी आग

नास्त्रेदमस ने शाही भवन पर आकाशीय आग की भविष्यवाणी की थी। कहा था कि सभ्यता की राख से एक नई विश्व व्यवस्था का उदय होगा। लोग इससे किसी राजा या बड़े राष्ट्राध्यक्ष पर संभावित खतरे के रूप में देख रहे हैं।

प्रिंस हैरी बनेंगे ब्रिटेन के अगले किंग

नास्त्रेदमस ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बारे में भविष्यवाणी की थी। वर्ष 2005 में मारियो रीडिंग की एक बुक आई थी, जो नास्त्रेदमस के सबसे बड़े विशेषज्ञ हैं। उन्होंने किताब में दावा किया है कि किंग चार्ल्स तृतीय प्रिंस हैरी के लिए सिंहासन का त्याग करेंगे। रीडिंग की बुक नास्त्रेदमसः द कम्प्लीट प्रोफेसीज फॉर द फ्यूचर में उल्लेख किया गया है कि क्वीन एलिजाबेथ II की मृत्यु की भविष्यवाणी 450 पहले नास्त्रेदमस ने अपनी पुस्तक में की थी।

उन्होंने आगे जिक्र किया कि किंग चार्ल्स III 2022 में 74 साल की उम्र में सम्राट के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थि कि एक व्यक्ति राजा चार्ल्स की जग लेगा। जिसे कभी किंग बनने की उम्मीद नहीं थी। इसका मतलब यह था कि प्रिंस विलियम को किसी कारण से अलग रखा जाएगा। हैरी 38 वर्ष की आयु में राजा हेनरी के रूप में राज गद्दी पर बैठेंगे।