• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘Bangladesh की पीएम के रूप में फिर लौटेंगी Sheikh Hasina’… करीबी रब्बी आलम का दावा, किया पीएम मोदी और भारत का धन्यवाद

बांग्लादेश में अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं। पिछले साल छात्रों ने तत्कालीन शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। मुद्दा नौकरियों में आरक्षण का था...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 13 Mar 2025 12:47:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Mar 2025 12:47:11 PM (IST)
‘Bangladesh की पीएम के रूप में फिर लौटेंगी Sheikh Hasina’… करीबी रब्बी आलम का दावा, किया पीएम मोदी और भारत का धन्यवाद
पूर्व बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (एएनआई फाइल फोटो)

HighLights

  1. अवामी लीग के नेता हैं रब्बी आलम
  2. दावे के बाद अटकलों का बाजार गर्म
  3. क्या बांग्लादेश में कुछ होने वाला है

एजेंसी, ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी और अवामी लीग के उपाध्यक्ष रब्बी आलम ने कहा कि शेख हसीना प्रधानमंत्री के रूप में बांग्लादेश वापसी लौटेंगी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रब्बी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से कहा कि वे जहां से आए हैं, वहीं वापस चले जाएं।

रब्बी आलम ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह एक चुनी हुई सरकार पर आतंकी हमला था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी समर्थन मांगा।

naidunia_image

भारत सरकार, पीएम मोदी और यहां के लोगों को धन्यवाद

  • रब्बी ने एएनआई से चर्चा में आगे कहा, बांग्लादेश पर हमला हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। राजनीतिक विद्रोह ठीक है, लेकिन बांग्लादेश में ऐसा नहीं हो रहा है। यह एक आतंकवादी विद्रोह है।

  • आलम ने शेख हसीना को सुरक्षित शरण प्रदान करने के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि कई बांग्लादेशी नेता भारत में शरण लिए हुए हैं।
  • आलम ने कहा, हमारे कई नेता भारत में शरण लिए हुए हैं और हम भारत सरकार के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने इसकी अनुमति दी। मैं प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए सुरक्षित यात्रा मार्ग प्रदान करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। हम भारत के लोगों के आभारी हैं।
  • #WATCH | Kolkata, West Bengal: "... Sheikh Hasina is coming back as the Prime Minister. The young generation has made a mistake, but that's not their fault, they have been manipulated...," says Dr Rabbi Alam, USA Awami League Vice President and a close aide of ousted Bangladeshi… pic.twitter.com/5hbJzRbieb

    — ANI (@ANI) March 12, 2025

    छात्रों ने गलती कर दी, उन्हें गुमराह किया गया

    पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए आलम ने कहा कि छात्रों ने गलती की, क्योंकि उन्हें गुमराह किया गया।

    उन्होंने मोहम्मद यूनुस के प्रति अपनी नाराजगी भी व्यक्त की और कहा कि मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश के नहीं हैं और उन्हें वापस वहीं चले जाना चाहिए, जहां से आए थे, क्योंकि शेख हसीना प्रधानमंत्री के रूप में वापस आ रही हैं।

    युवा पीढ़ी, आपने गलती की है, आपने कुछ बुरी चीजें की हैं, लेकिन यह आपकी समस्या नहीं है, आपको गुमराह किया गया है। - रब्बी आलम

    यहां भी क्लिक करें - बांग्लादेश में नहीं रुक रही हिंसा, सेना प्रमुख ने कहा- आपस में लड़े तो खत्म हो जाएगा देश