• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thailand Tourism: थाईलैंड जा रहे हैं, तो गैर-जरूरी खराब रेटिंग देने से बचें, हो सकती है जेल, जानिए नियम

थाईलैंड में बिना वाजिब कारण ऑनलाइन या ऐप पर खराब रेटिंग देने को मानहानि माना जाता है। दोषी पाए जाने पर दो साल तक की जेल हो सकती है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 12 May 2024 09:38:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 May 2024 09:42:16 AM (IST)
Thailand Tourism: थाईलैंड जा रहे हैं, तो गैर-जरूरी खराब रेटिंग देने से बचें, हो सकती है जेल, जानिए नियम
रेस्टोरेंट को 1 स्टार रेटिंग देने पर ब्रिटिश टूरिस्ट के खिलाफ दर्ज हुआ केस, पढ़िए 22 साल के एलेक्जेंडर की पूरी कहानी

HighLights

  1. थाईलैंड में खराब रेटिंग को गंभीरता से लिया जाता है
  2. गलत कारणों से या फर्जी तरीके से ऐसा करने पर जेल भी हो सकती है
  3. यहां पढ़िए 2 केस स्टडी और रहिए अलर्ट

एजेंसी, फुकेत (थाईलैंड)। यदि आप भी थाईलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं, तो यह खबर ध्यान से पढ़ लें। वहां रेस्त्रां-होटल जैसी सेवाओं को बिना वाजिब कारण के खराब रेटिंग (Online Rating) देना बहुत भारी पड़ सकता है। हाल ही में एक ब्रिटिश टूरिस्ट के साथ ऐसा हुआ। उसने रेस्टोरेंट को 1 रेटिंग दी थी, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

थाईलैंड में बिना वाजिब कारण ऑनलाइन या ऐप पर खराब रेटिंग देने को मानहानि माना जाता है। दोषी पाए जाने पर दो साल तक की जेल हो सकती है।

दो केस स्टडी: थाईलैंड में रेटिंग देते समय रहें सावधान

केस-1: 21 वर्षीय अलेक्जेंडर फुकेत द्वीप पर अपने घर जाने के लिए एक रेस्त्रां को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करना चाहता था। जब उसने रेस्तरां के अंदर से गुजरने की कोशिश की, तो उसे रोक दिया गया। इस पर अलेक्जेंडर की रेस्त्रां मालिक के साथ बहस भी हुई।


naidunia_image

इसके बाद अलेक्जेंडर ने बदला लेने के लिए अपने दोस्तों की मदद से रेस्त्रां को कई फर्जी निगेटिव रेटिंग (1 स्टार रेटिंग) दी। इस पर रेस्त्रां के मालिक ने अलेक्जेंडर पर केस दर्ज कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटनाक्रम से पहले रेस्त्रां की ऑनलाइन रेटिंग 5 स्टार में से 4.8 थी, जो गिरकर 3.1 रह गई। इससे बिजनेस में कमी आई और आर्थिक नुकसान भी हुआ।

केस-2: साल 2020 में फुकेत में एक अमेरिकी पर्यटक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने एक होटल को ऑनलाइन ऐप पर निगेटिव रेटिंग दी थी। हालांकि माफी मांगने के बाद पर्यटक को रिहा कर दिया गया।