Trump Vs Putin: ‘हमें सिर्फ एक बुरी बात पता है और वो है WWIII’… ट्रंप के ‘आग से खेल रहे पुतिन’ वाले बयान पर रूस का जवाब
Trump Vs Putin: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस और वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर की गई टिप्पणियों के बाद दुनिया पर विश्व युद्ध का खतरा मंडरा सकता है। रूस ने इसकी धमकी दी है। यहां जानिए पूरा मामला और पढ़िए बयानबाजी।
Publish Date: Wed, 28 May 2025 10:55:11 AM (IST)
Updated Date: Wed, 28 May 2025 11:03:31 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव की फाइल फोटो।HighLights
- रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता चाहते हैं ट्रंप
- उनकी कोशिश के बीच रूस ने किया था बड़ा हमला
- इसके बाद रूस और पुतिन पर भड़के हुए हैं ट्रंप
एजेंसी, मास्को/वाशिंगटन (Russia-Ukraine war escalates)। अमेरिका और रूस के संबंध तल्ख होते जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला बोला, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भड़क गए।
उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को निशाना बनाते हुए कहा, ‘वे आग से खेल रहे हैं। अमेरिका नहीं होता तो रूस के साथ बहुत कुछ बुरा हो सकता था।’ अब इस पर रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव (Dmitry Medvedev) का बयान आया है।
डोनाल्ड ट्रम्प को एक और विश्व युद्ध छिड़ने की चेतावनी
- रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- डोनाल्ड ट्रंप के ‘आग से खेल रहे हैं’ और ‘रूस में बहुत कुछ बुरा हो सकता था’ जैसे शब्दों के जवाब में मैं सिर्फ एक बुरी बात जानता हूं और वो है - तीसरा विश्व युद्ध।
मेदवेदेव ने अपनी पोस्ट के आखिरी में स्पष्ट किया कि उम्मीद है कि ट्रंप इस बात को समझेंगे। इस तरह मेदवेदेव ने रूस की ओर से अमेरिका और ट्रंप को एक और विश्व युद्ध छिड़ने की चेतावनी दी है।
बता दें, ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और फिर रूसी राष्ट्रपति से बात की थी। ट्रंप ने कहा था कि पुतिन भी युद्धविराम के लिए तैयार हैं। ![naidunia_image]()
यहां भी क्लिक करें - पुतिन के चॉपर पर ड्रोन से हमले की कोशिश… जवाब में रूस ने बोला सबसे बड़ा हवाई हमला, ट्रम्प बोले- व्हाट द हेल
यूक्रेन ने की थी पुतिन पर हमले की कोशिश?
बीते दिनों खबर आई यूक्रेन की ओर से भेजे गए ड्रोन के निशाने पर पुतिन का हेलीकॉप्टर था। इसके बाद रूप ने यूक्रेन के साथ युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। ड्रोन और मिसाइलें दागी गईं, जो कई शहरों में जाकर गिरीं।