सेवाकार्य कर मनाया प्रदेश कोषाध्यक्ष का जन्मदिन
बैतूल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सेवाकार्य कर मनाया। जिला मुख्यालय पर कोठीबाजार एवं गंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया और जिला कार्यालय विजय भवन के सामने स्थित कुशाभाउ ठाकरे पार्क में पौधारोपण किया। इसके
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 04 Sep 2020 04:14:59 AM (IST)
Updated Date: Fri, 04 Sep 2020 04:14:59 AM (IST)
बैतूल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सेवाकार्य कर मनाया। जिला मुख्यालय पर कोठीबाजार एवं गंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया और जिला कार्यालय विजय भवन के सामने स्थित कुशाभाउ ठाकरे पार्क में पौधारोपण किया। इसके अलावा ग्राम उड़दन स्थित वृद्व आश्रम में फल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र आर्य, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, राजेन्द्र साहू, अशोक पांसे, राजेश आहूजा, राजेश शर्मा, सतीश जौंध लेकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।