भाई ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
सौंसर। बीते दिनों 17 सितंबर को इंदुबाई ढोक की ग्राम गागतवाड़ा में मौत हो गई थी, मृतक के भाई ने इसे मौत नहीं साजिश के तहत हत्या करार दिया है। इस मामले में न्याय दिलाने के लिए की प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई है, मृतक के परिजनों और भाई ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की न्यायिक जांच करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदक रमेश श्यामराव ठाकरे ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए बताया कि मेरी बहन इंदुबाई ढोक निवासी गांगतवाड़ा के ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा साजिश के तहत मेरी बहन की अपने ही खेत मे हत्या की गई, मामले को लेकर पुलिस दारा अभीतक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई, घटना के बाद में पीपला चौकी में शिकायत दर्ज की गई है।
महाविद्यालय में रासेयो दिवस पर स्वास्थ्य अभियान संपन्ना
जुन्नाारदेव। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में स्वास्थय अभियान चलाया। छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनएसएस के जिला संगठक वाई. के. शर्मा के मार्गदर्शन एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. रश्मि नागवंशी के निर्देशन में अभियान चलाया। डॉ. शर्मा ने समस्त स्वयं सेविकाओं और स्टाफ को रासेयो दिवस की 51वीं वर्षगांठ और 52वें स्थापना दिवस पर शुकामनाए एवं बधाई दी। छात्राओं ने महाविद्यालय में समस्त स्टाफ का पल्स ऑक्सी मीटर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया। छात्राओं ने शारीरिक दूरी में रह कर मास्क का प्रयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं लोगों को अपने आस-पास गली-मोहल्ले व अन्य जगहों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. वाईके शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में सभी कोरोना संक्रमण से परेशान हैं, लेकिन धैर्य से कार्य करते हुए सतर्क रहें। गली-मोहल्ले व व्यक्तिगत सफाई भी अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेविका द्वारा स्वास्थय जागरूकता अभियान और शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जो बताता है कि किसी भी बीमारियों से हमारी जीत हो सकती है।
विधायक ने किया ग्रामीण अंचलों का दौरा
जुन्नाारदेव। विधायक सुनील उईके कोरोना से स्वस्थ होने के बाद लगातार विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, इसी क्रम मे उन्होंने नवेगांव क्षेत्र का दौरा किय। तामिया ब्लाक के ग्राम गोनावाड़ी, झील पिपरिया, धूसावानी, राजढाना, धगड़िया, बीजाढाना, मुत्तौर, इटावा का दौरा किया। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना तथा मौके से ही उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निदेर्शित किया। विधायक जुन्नाारदेव ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनकी कुशलता जानी। दौरे के दौरान विधायक सुनील उईके ने किसानों से भी मुलाकात की, विगत फसल सत्र में उनको हुए नुकसान की जानकारी ली और उचित मुआवजा देने का भरोसा दिलाया, साथ ही आने वाले फसल की तैयारियों के लिए भी किसानों से चर्चा की। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया की आने वाली फसल के लिए किसानों को अच्छा बीच, और कृषि अदान उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं और इस दिशा में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। तामिया क्षेत्र में दौरे के दौरान विधायक ने ग्रामीणों को मास्क का वितरण भी किया और उन्होने कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए लोगो को सतर्क रहने के लिए अपील की। विधायक ने तामिया क्षेत्र के दौरे के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं का भी जायजा लिया और कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियों के इलाज के लिए भी समुचित व्यवस्थाओं का इस बारे में दूरभाष पर ही स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व को किया याद
जुन्नाारदेव। एकात्म मानववाद के प्रणेता - राष्ट्र चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल जुन्नाारदेव के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 10 बजे स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि उन्होंने लोकतंत्र की अवधारणा को सरलता से स्वीकार कर लिया, लेकिन पश्चिमी कुलीनतंत्र, शोषण और पूंजीवादी मानने से साफ इनकार कर दिया था , इन्होंने अपना जीवन लोकतंत्र को शक्तिशाली बनाने व जनता की बातों को आगे रखने में लगा दिया।
इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने कहा की दीनदयाल उपाध्याय अपने जीवन के प्रारंभिक वर्षों से ही समाज सेवा के प्रति अत्यधिक समर्पित थे , वर्ष 1937 में अपने कॉलेज के दिनों में वे कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़े, वहां उन्होंने आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार से बातचीत की और संगठन के प्रति पूरी तरह से अपने आपको समर्पित कर दिया।