
फोटो-18रचच-16 हरदा। ग्राम अबगांवकला में युवाओं का स्वागत कर स्वल्पाहार कराते हुए समाज के लोग।
हरदा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। अखिल भारतीय बलाही समाज संगठन की जिला इकाई ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के संगठनों द्वारा निकाली गई अधिकार यात्रा का ग्राम अबगांवकलां में स्वागत किया। अधिकार यात्रा हंडिया से हरदा तक निकाली गई। इसमें शामिल युवाओं का स्वागत कर स्पल्पाहार भी कराया। इस दौरान युवाओं द्वारा की उठाई मांग का समर्थन भी किया। इस दौरान अखिल भारतीय बलाही समाज संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश मोहे ने बताया कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। इस दौरान संगठन के अधिवक्ता प्रकाश पिपलोदे, रेवाराम बामने, शिवराम सोलंकी, सुरेश साकल्ले, आत्माराम साठे, गोलू ओसले आदि मौजूद रहे।