• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heera Ba Last Rites: PM मोदी की मां हीरा बा का सादगीपूर्ण अंतिम संस्कार बना चर्चा का विषय, पढ़िए कमेंट्स

PM Modi Mother Death Updates: गांधीनगर में मां हीरा का अंतिम संस्कार किया गया। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने मुखाग्नि दी। देखिए फोटो-वीडियो

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 30 Dec 2022 07:09:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Dec 2022 12:22:11 PM (IST)
Heera Ba Last Rites: PM मोदी की मां हीरा बा का सादगीपूर्ण अंतिम संस्कार बना चर्चा का विषय, पढ़िए कमेंट्स
PM Modi Mother Death Updates

PM Modi Mother Death News LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 100 साल की उम्र में हीरा बा ने अहमदाबाद के अस्पताल में तड़के 3.30 बजे अंतिम सांस ली। दो दिन पहले ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें गांधीनगर से यहां लाया गया था। निधन की सूचना मिलने पर पीएम मोदी तत्काल अहमदाबाद होते हुए गांधीनगर पहुंचे। अपने छोटे भाई पंकज मोदी के यहां मां की पार्थिव देह को प्रमाण किया, अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया, अर्थी को कंधा दिया और फिर मुखाग्नि कर अंतिम संस्कार भी किया। इसके तत्काल बाद पीएम मोदी दिल्ली रवाना हो गए और अपने का में जुट गए। यहां देखिए फोटो-वीडियो

PM Modi Mother Death LIVE Updates Photo Video

पीएम मोदी की माताजी का अंतिम संस्कार बेहद सादगीपूर्ण तरीके से हुआ। न कोई तामझाम, न नेताओं का जमावड़ा। निधन की खबर आने के चंद घंटों में सबकुछ हो गया। इसकी चर्चा शुरू हो गई है। पढ़िए एक सोशल मीडिया कमेंट


जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी जी की माताजी देहावसान की खबर लगी... लगा कि आज तो उनका पार्थिव शरीर कहीं अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा..... फिर जैसा अन्य राजनेताओं के परिवार जन की मृत्यु में होता है राजसी तरीके से अंतिम संस्कार होगा...... पूरा अंतिम संस्कार का कार्यक्रम सियासी हो जाएगा लेकिन ऐसा सोचते सोचते टेलीविज़न ऑन..... किया तो देखा मोदी जी और उनके भाई पंकज भाई मोदी सहित परिवार जन तो माँ के पार्थिव शरीर को बिल्कुल सामान्य तरीके से लेकर... श्मशान पंहुच चुके है मतलब इतनी सामान्यता तो मध्यम आम लोगो के परिवारों में नही देखने को नही मिली। चित्र देखकर विश्वास नही होता कि विश्व के इतने बड़े नेता अपनी माँ को सामान्य .....बाँस और घास की अर्थी को कंधा देकर चल रहे है .....जैसे कोई मोहल्ले या कॉलोनी में शांत हो गया हो।वाकई भूतों न भविष्यति ये सब मोदीजी की इच्छा से ही हुआ है ऐसे अद्भुत व्यक्तित्व को जन्म देने वाली माँ को .....शत शत नमन....💐 विनम्र श्रद्धांजलि

गांधीनगर में मां हीरा का अंतिम संस्कार किया गया। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने मुखाग्नि दी।

#WATCH | Gujarat: Heeraben Modi, mother of PM Modi, laid to rest in Gandhinagar. She passed away at the age of 100, today.

(Source: DD) pic.twitter.com/wqjixwB9o7

— ANI (@ANI) December 30, 2022

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

प्रधानमंत्री ने भाई पंकज मोदी के घर पर मां के पार्थिव शरीर को नमन किया, अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया और अर्थी को कंधा भी दिया। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीएम मोदी खुद शव वाहन में सवार होकर मुक्तिधाम तक पहुंचे।

#WATCH | Gandhinagar: Prime Minister Narendra Modi carries the mortal remains of his late mother Heeraben Modi who passed away at the age of 100, today. pic.twitter.com/CWcHm2C6xQ

— ANI (@ANI) December 30, 2022

#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi arrives at the residence of his late mother Heeraben Modi in Gandhinagar. She passed away at the age of 100, today. pic.twitter.com/UAAn079siV

— ANI (@ANI) December 30, 2022

फोटो: गांधीनगर में पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को नमन किया

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

पीएम मोदी जब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे तब मां के निधन के बाद पहली बार उनकी झलक नजर आई। मां को खोने का दुख पीएम मोदी के चेहरे पर साफ झलक रहा था। पीएम मोदी यहां से भाई पंकज के घर जाएंगे जहां मां रहती थीं। थोड़ी देर में अस्पताल से पार्थिव शरीर रवाना किया जाएगा।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें: ‘मां को खोना संसार का सबसे बड़ा दुख’, पढ़िए हीरा बा के निधन पर प्रतिक्रियाएं, देखिए फोटो-वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से अहमदाबाद पहुंच गए हैं। पीएम मोदी गांधीनगर जाएंगे, जहां से अंतिम यात्रा निकलेगी। भाजपा के तमाम राष्ट्रीय नेता अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी अंतिम यात्रा में हिस्सा लेंगे।

सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए। थोड़ी देर में पहुंचेंगे। हीरा बा गांधीनगर में अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थीं। यहीं से अंतिम यात्रा निकलेगी और अंतिम संस्कार होगा।

यहां भी क्लिक करें: जानिए कब-कब मां हीराबेन से मिलने पहुंचे PM मोदी, तस्वीरों से देखें भावुक लम्हें

शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।'