
Dr. Jitendra Vyas
input editor.jitendra.vyas@naidunia.com
डाॅ. जितेंद्र व्यास को मुख्य धारा की पत्रकारिता में 20 वर्ष का अनुभव है। फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरूआत करते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, क्राइम सहित प्रमुख क्षेत्रों में कार्य किया है। खोजी पत्रकारिता का भी व्यापक अनुभव है। इसी के तहत उन्होंने गुजरात, जयपुर बम धमाकों से जुड़ी कई ब्रेकिंग खबरें प्रकाशित की हैं। विधानसभा रिपोर्टिंग करने के साथ ही वे मालवा-निमाड़ क्षेत्र की राजनीति पर भी लंबे समय से काम कर रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश और राजस्थान की राजनीति पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण नईदुनिया समाचार पत्र में प्रकाशित हुए हैं। हिंदी साहित्य में पीएचडी व एलएलबी की उपाधि प्राप्त करने के साथ ही उन्हें यूरोप के प्रतिष्ठित मीडिया समूह डायचेवेले की फैलोशिप भी प्राप्त हुई। फैलोशिप के दौरान यूरोप के कई देशों में रिपोर्टिंग करते हुए अलग-अलग विषयों पर बेहतर खबरें प्रकाशित की है। वर्तमान में वे नईदुनिया में इनपुट एडिटर हैं।