
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात सटोरियों की मुनाफावसूली की बिक्री आने से कामेक्स पर सोना और चांदी वायदा घटकर बंद हुआ।
कामेक्स पर सोना वायदा 25 डालर टूटकर 3653 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 56 सेंट घटकर 43.73 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। इससे भारतीय बाजारों में सोना मामूली टूट गया लेकिन चांदी के दाम स्थिर रहे।
इंदौर में शनिवार को सोना केडबरी 400 रुपये टूटकर 129400 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं चांदी चौरसा 157000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही।
ज्वेलर्स का कहना है कि 9 दिसंबर तक बाजार सटोरियों की गिरफ्त में रहेगा। 9 दिसंबर को फेड द्वारा ब्याज दरों पर फैसला होने के बाद ही बुलियन मार्केट को सही दिशा मिल पाएगी।
इंदौर के बंद भाव- सोना केडबरी रवा नकद में 129400, सोना आरटीजीएस में 125600, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 115150 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।
शुक्रवार को सोना 129800 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 157000, चांदी आरटीजीएस 152400, चांदी टंच 157000 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए।चांदी सिक्का 1980 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शुक्रवार को चांदी चौरसा 157000 रुपये पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- सोना सुरक्षा का कवच, चांदी में भी मुनाफे का सौदा, निवेश से पहले करें आकलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के करीब 200 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में आए बड़े बदलाव, MCX के ताज़ा भाव, आयात शुल्क में बढ़ोतरी और वेडिंग सीजन में संभावित चाल पर पूरी जानकारी। जानिए नए साल तक सोना और चांदी किस दायरे में रह सकते हैं। पूरी खबर और विश्लेषण के लिए वीडियो देखें।
Gold Silver Price:दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ₹1,500 चढ़कर ₹1,27,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी ₹1.50 लाख प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। रुपये की कमजोरी, अमेरिकी महंगाई के आंकड़े, बॉन्ड यील्ड और 4 व 9 दिसंबर के अहम वैश्विक संकेतों के बीच केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने सोने-चांदी की चाल, सपोर्ट-रेजिस्टेंस और किस्तों में खरीदारी की रणनीति साझा की है। पूरी जानकारी और विश्लेषण के लिए वीडियो देखें
यह भी पढ़ें- Indore Sarafa: घटे दामों पर लेवाली से सोने-चांदी में तेजी जारी