• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

2000 से ज्यादा की रेलवे टिकट हुई तो क्या UPI लेगा एक्सट्रा चार्ज, पेट्रोल-डीजल, मोबाइल रिचार्ज पर कितना लगेगा?

पब्लिक के लिए फ्री है यूपीआई लेकिन अगर आपने 2000 से ज्यादा की रेलवे टिकट, पेट्रोल-डीजल, मोबाइल रिचार्ज किए तो कितना लगेगा चार्ज इस आर्टिकल में जानिए।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 11:48:26 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 11:48:26 AM (IST)
2000 से ज्यादा की रेलवे टिकट हुई तो क्या UPI लेगा एक्सट्रा चार्ज, पेट्रोल-डीजल, मोबाइल रिचार्ज पर कितना लगेगा?
UPI लेगा एक्सट्रा चार्ज

HighLights

  1. रेलवे टिकट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. पेट्रोल-डीजल पर कितना लगेगा?
  3. मोबाइल रिचार्ज पर कितना लगेगा ?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज कल यूपीआई पर हर कोई डिपेंड हो गया है। ऐसे में अगर लेन देन पर चार्ज लगने लगेगा तो आम आदमी परेशान हो जाएगा। इसलिए आम आदमी अगर 2000 से ऊपर का ट्रांजैक्शन कर रहा है तो उस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

अगर आप दूध वाले, सब्जी वाले, अपने दोस्त, रिश्तेदार या किसी को भी यूपीआई से पैसे भेजते हैं, तो आपको एक भी पैसा एक्सट्रा नहीं देना होगा। आम आदमी जितनी बार चाहे किसी को भी पैसे भेज सकता है।

सरकार ने कहा है कि 2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट पेमेंट्स (P2M) पर 0.4% चार्ज लगेगा, जिसका सीधा असर केवल बड़े कारोबारियों पर पड़ेगा. ये नियम 15 अक्टूबर से लागू होगा।

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रेलवे, टेलीकॉम सर्विस, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसी मर्चेंट कैटेगरी के लिए ट्रांजैक्शन पर कुछ मिनीमम चार्ज लगाया है लेकिन ये पैसे आपको नहीं देने होंगे आइये डिटेल्स में समझते है।

रेलवे टिकट पर कितना लगेगा चार्ज

रेलवे पेमेंट को मर्चेंट कैटेगरी में रखा गया है। इसका मतलब रेलवे भुगतान में अगर आपने 2,000 रुपये से ज्यादा का UPI ट्रांजैक्शन किया तो 5 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन का फिक्स्ड MDR होगा। इसका मतलब ये नहीं है कि अगर आप 3000 या 10000 की रेलवे टिकट बुक करते है तो आपको 5 रुपए एक्सट्रा देना होगा। आपको कुछ नहीं देना होगा, ये पेमेंट रेलवे का मर्चेंट करेगा।


यह भी पढ़ें- UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन

पेट्रोल-डीजल पर कितना लगेगा?

अगर आप UPI के जरिए पेट्रोल पंप पर 2,000 रुपये से अधिक का ट्रांजैक्शन करते है, तो आपको प्रति लेनदेन केवल 5 रुपये का फिक्स्ड MDR देना होगा।

मोबाइल रिचार्ज पर कितना लगेगा ?

अगर आप पूरे साल का रिचार्ज एक साथ करते है तो 2,000 रुपये से अधिक का पेमेंट करने पर आपको एमडीआर 5 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे।

यह भी पढ़ें- 2.5 लाख से भी ज्यादा नौकरी दे रहा है Flipkart, फेस्टिव सीजन में किया बड़ा एलान

इंश्योरेस प्रीमियम

इसी तरह बीमा प्रीमियम में भी 2,000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर प्रति लेनदेन 5 रुपये का फिक्स्ड MDR लागू होगा।