• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Atal Pension Yojana: सुपरहिट सरकारी योजना, रोजाना 7 रुपये बचाएं और पाएं 60 हजार पेंशन

Atal Pension Yojana Benefits: अटल पेंशन योजना में निवेश करने के लिए आपको एक भारतीय नागरिक होना चाहिए। उम्र 18 से 40 साल के बीच होना चाहिए। इस स्कीम मे...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 02 Dec 2022 06:18:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Dec 2022 06:18:07 PM (IST)
Atal Pension Yojana: सुपरहिट सरकारी योजना, रोजाना 7 रुपये बचाएं और पाएं 60 हजार पेंशन
Atal Pension Yojana Benefits: अटल पेंशन योजना में निवेश करने के लिए आपको एक भारतीय नागरिक होना चाहिए। उम्र 18 से 40 साल के बीच होना चाहिए। इस स्कीम में निवेशक को 60 साल के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।

Atal Pension Yojana Benefits: बुढ़ापे में पैसों की समस्या कोई नहीं चाहता है। यदि आप भी अपना बुढ़ापा सुरक्षित करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको एक सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें निवेश कर आप मासिक पेंशन पा सकते हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। इस योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी। प्रारंभ में यह योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए थी, लेकिन अब कोई भी व्यक्ति इस में इन्वेस्ट कर सकता है।

60 साल के बाद मिलती हैं पेंशन

अटल पेंशन योजना में निवेश करने के लिए आपको एक भारतीय नागरिक होना चाहिए। उम्र 18 से 40 साल के बीच होना चाहिए। इस स्कीम में निवेशक को 60 साल के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। इस स्कीम में न्यूनतम मासिक पेंशन एक हजार से पांच हजार रुपये मिलते हैं।


योजना में निवेश सुरक्षित

इस सरकारी योजना में निवेश बिल्कुल सुरक्षित रहता है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आपके पास बचत खाता, आधार नंबर और मोबाइल नंबर होना चाहिए।

कितनी मिलेगी पेंशन

अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना में निवेश करना शुरू करता है, तो 60 साल की उम्र के बाद 5,000 रुपये प्रति माह की पेंशन प्राप्त कर सकता है। इसके लिए सिर्फ 210 रुपये प्रति माह जमा करने होंगे, यानी रोजाना 7 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं आप हर महीने 42 रुपये जमा करते हैं, तो आपको एक हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। साथ ही दो हजार रुपये पेंशन पाने के लिए आपको 84 रुपये देने होंगे। वहीं 3000 रुपये पेंशन पर 126 रुपये और 4000 रुपये मासिक पेंशन पर 168 रुपये जमा करने होंगे।

इनकम टैक्स में मिलेगी छूट

इस योजना की खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा कुछ मामलों में 50 हजार रुपये तक का अतिरिक्त टैक्स बेनिफिट मिलता है।

यह भी पढ़ें-

समय से पहले फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाना सही या गलत, समझें पूरा गणित

जल्द ही ये कारें भारतीय बाजार में देंगी दस्तक, कीमत होगी 10 लाख से कम

अगर खो जाए एसबीआई डेबिट कार्ड, तो इन तरीकों से करें ब्लॉक

महिलाओं के लिए खुशखबरी, ईएमआई पर खरीदें सोने के गहने, जानिए कैसे