• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाल जीवन बीमा योजना: 6 रुपये का निवेश कर संवारे बच्चों का भविष्य, जानिए इस पॉलिसी के बारे में

Bal Jeevan Bima Yojana: बाल जीवन बीमा योजना पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत आती है। यह स्कीम विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाई गई है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 12 Apr 2023 03:41:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Apr 2023 03:41:29 PM (IST)
बाल जीवन बीमा योजना: 6 रुपये का निवेश कर संवारे बच्चों का भविष्य, जानिए इस पॉलिसी के बारे में
Bal Jeevan Bima Yojana: बाल जीवन बीमा योजना पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत आती है। यह स्कीम विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाई गई है।

Bal Jeevan Bima Yojana: बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं लागू की गई हैं। इसमें इन्वेस्टमेंट करने से बच्चों का भविष्य सुरक्षित होता है, बल्कि घरवालों को अच्छा रिटर्न मिलता है। जिसकी मदद से बच्चों की पढ़ाई और शादी जैसे खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसमें आप निवेश कर अपने बेटी-बेटा का भविष्य सिक्योर कर सकते हैं। इस योजना का नाम बाल जीवन बीमा है।

बाल जीवन बीमा योजना क्या है?

बाल जीवन बीमा योजना पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत आती है। यह स्कीम विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाई गई है। इसमें 5 से 20 वर्ष तक के बच्चों का बीमा कराया जा सकता है। माता-पिता अधिकतम दो बच्चों के लिए बाल जीवन बीमा का लाभ ले सकते हैं। इस स्कीम के लिए माता-पिता की आयु 45 साल से कम होनी चाहिए।


इस पॉलिसी में मेडिकल जांच नहीं की जाती है। बीमा स्वीकार किए जाने के समय से बच्चे की सुरक्षा शुरू हो जाती है। अगर पॉलिसी लेने के बाद अभिभावक की मौत हो जाती है, तो प्रीमियम देय नहीं होगा। परिपक्वता पर बीमित रकम के साथ बोनस राशि का भुगतान किया जाता है।

बाल जीवन बीमा योजना प्रीमियम

इस योजना में आप अपनी सुविधा के अनुसार मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और सालाना प्रीमियम भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। अगर कोई पॉलिसीधारक 5 वर्ष के लिए बीमा खरीदता है, तो उसे प्रतिदिन 6 रुपये का प्रीमियम देना होगा। वहीं, अगर पॉलिसी 20 साल की अवधि के लिए खरीदी है, तो रोजाना 18 रुपये का भुगतान करना होगा। इस बीमा की परिपक्वता अवधि के बाद एक लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जाता है।

यह भी पढ़ें-

पीपीएफ अकाउंट बंद हो जाए तो घबराएं नहीं, इन तरीकों से दोबारा शुरू करें

डाकघर की ये स्कीम दे रही बैंक FD से ज्यादा ब्याज, 1 हजार रुपये से करें निवेश की शुरुआत