• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2023 Post Office Schemes: डाकघर की ये स्कीम दे रही बैंक FD से ज्यादा ब्याज, 1 हजार रुपये से करें निवेश की शुरुआत

2023 Post Office Schemes: नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है। बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 11 Apr 2023 02:33:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Apr 2023 05:57:12 PM (IST)
2023 Post Office Schemes: डाकघर की ये स्कीम दे रही बैंक FD से ज्यादा ब्याज, 1 हजार रुपये से करें निवेश की शुरुआत
2023 Post Office Schemes: नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है। बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

2023 Post Office Schemes: यदि आप किसी सेविंग स्कीम में इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ा दिए है। इस बीच डाकघर नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर मिलने वाली ब्याज दर में इजाफा हुआ है। यह ब्याज दर बैंक FD के ब्याज से अधिक है। ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का फायदा उठा सकते है। NSC में टैक्स सेविंग बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

एनएससी की ब्याज दर (NSC Interest Rate)

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर अब सालाना 7.7 की दर से ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस एनएससी में निवेश करने के कई फायदे हैं। इसमें इन्वेस्टमेंट करना बैंक एफडी जितना ही सुरक्षित है।

एनएससी पर निवेश के लाभ

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में निवेश करने से कई लाभ मिलते हैं। इस योजना को न्यूनतम एक हजार रुपये के निवेश से शुरू किया जा सकता है। इसमें लॉक-इन अवधि पांच वर्ष है। NSC में निवेश पूरी तरह सुरक्षित है। पैसा डूबरे का कोई खतरा नहीं है। एक बार निवेश करने के बाद 5 साल बाद ही पैसा निकाल सकते हैं। परिपक्वता से पहले रकम निकालने का विकल्प नहीं है।


एनएससी में कितने रुपये से शुरू करें निवेश

इस स्कीम में निवेश की शुरुआत 1000 रुपये से की जा सकती है। बैंक एनएससी पर लोन की सुविधा भी देते हैं। आप बैंक में गिरवी रखकर आसानी से ऋण ले सकते हैं। इसमें आपको टैक्स छूट का लाभ भी मिलेगा। आप एक वित्तीय वर्ष में 1 लाख 50 हजार रुपये तक निवेश पर आयकर की धारा 80C के तहत छूट का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

फिक्स्ड डिपॉजिट पर होगी डबल कमाई, इस सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में किया इजाफा

आपकी बेटी को 69 लाख रुपये की मालकिन बनाएगी सुकन्या समृद्धि योजना, समझें निवेश का पूरा गणित

ATM से एक दिन में कितना पैसा निकाला जा सकता है, जानिए SBI, PNB, HFDC और Axis बैंक के नियम