• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPI ATM Cash Deposit: अब एटीएम कार्ड रखने से मिलेगा छुटकारा, यूपीआई से कर सकेंगे पैसे जमा

यदि आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इस सुविधा के तहत यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंक खाते में पैसा जमा कर सकेंगे।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 05:45:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 05:48:35 PM (IST)
UPI ATM Cash Deposit: अब एटीएम कार्ड रखने से मिलेगा छुटकारा, यूपीआई से कर सकेंगे पैसे जमा
UPI ATM Cash Deposit

HighLights

  1. भारतीय रिजर्व बैंक ने लिया बड़ा फैसला।
  2. एटीएम में पैसा जमा करवाने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी।
  3. रिजर्व बैंक ने यूपीआई से पैसा जमा करवाने की सुविधा जोड़ दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। UPI ATM Cash Deposit: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यदि आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इस सुविधा के तहत यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंक खाते में पैसा जमा कर सकेंगे। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, जल्द ही UPI के जरिए नगद जमा कर सकेंगे।

कैश जमा करने नहीं जाना पड़ेगा बैंक

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से ग्राहकों को सहुलियत मिलेगी। पैसा जमा करने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। साथ यूपीआई के जरिए कै जमा कर सकेंगे। प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स कार्डधारकों को पेमेंट की सुविधा मिलेगी। थर्ड पार्टी के यूपीआई एप के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा देने का प्रस्ताव है।


डेबिट कार्ड रखने की जरूरत नहीं

यूपीआई से कैश डिपॉजिट की सुविधा आने से डेबिट कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे एटीएम कार्ड रखने और खोने की समस्या से छूटकारा मिल जाएगा। अगर एटीएम कार्ड चोरी या गुम जाता है तो उसे ब्लॉक करवाने के बाद पैसा जमा करने में कोई परेशानी भी नहीं होगी।

इस कदम से क्या फायदा होगा?

फिलहाल कैश डिपॉजिट या निकासी के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। यूपीआई की नई सुविधा आने पर डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिजर्व बैंक एटीएम मशीन पर नई सुविधा जोड़ देगी। इसके बाद थर्ड पार्टी पेमेंट एप के इस्तेमाल से एटीएम मशीन में पैसा जमा कर सकेंगे। भुगतान सेवाओं में वैश्विक अग्रणी वर्ल्डलाइन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत डिजिटल पेमेंट में सबसे आगे है। यूपीआई के माध्यम से लेनदेन में पिछले साल की अवधि की तुलना में 56 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो 2023 की दूसरी छमाही में 65.77 बिलियन लेनदेन तक पहुंच गई।