• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Income Tax Calculator: आपकी इनकम पर कितना लगेगा टैक्स, आयकर विभाग का कैलकुलेटर करेगा मदद

Income Tax Calculator: टैक्स कैलकुलेटर की मदद से आप इनकम, डिडक्शन और टैक्स क्रेडिट के बारे में जान सकते हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 12 Apr 2023 04:36:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Apr 2023 04:36:06 PM (IST)
Income Tax Calculator: आपकी इनकम पर कितना लगेगा टैक्स, आयकर विभाग का कैलकुलेटर करेगा मदद
Income Tax Calculator: टैक्स कैलकुलेटर की मदद से आप इनकम, डिडक्शन और टैक्स क्रेडिट के बारे में जान सकते हैं।

Income Tax Calculator: अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आयकर विभाग ने आयकरदाताओं के लिए नई सुविधा शुरू की है। आईटी विभाग ने नया इनकम टैक्स कैलकुलेटर लॉन्च किया है। यह करदाताओं को यह तय करने में सहायता करता है कि ओल्ड ट्रैक्स सिस्टम उनके लिए बेहतर है या नई कर प्रणाली। आयकर कैलकुलेटर इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।

बजट बनाने में सहायता करेगा

टैक्स कैलकुलेटर की मदद से आय, डिडक्शन और टैक्स क्रेडिट के बारे में जान सकते हैं। टैक्स कैलकुलेटर से टैक्स रिटर्न के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त हो जाती है। आयकर की गणना करने से आपको वित्तीय वर्ष के लिए बजट बनाने में मदद होगी। यदि आपको पहले से पूरे साल के लिए टैक्स कटौतियों का अंदाजा है, तो आप अपने खर्चों की प्लानिंग बना सकते हैं।


naidunia_image

टैक्स कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें

- टैक्स कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा।

- इसके बाद लेफ्ट साइड में दी गई लिंक्स में पांचवें लिंक यानी इनकम टैक्स कैलकुलेटर टैब पर क्लिक करना है।

- इनकम टैक्स कैलकुलेटर पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।

- अब आप नई और पुरानी टैक्स व्यवस्था के हिसाब से टैक्स गणना कर सकते हैं।

- इनकम टैक्स कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए डायरेक्ट लिंक https://incometaxindia.gov.in/Pages/tools/115bac-tax-calculator-finance-bill-2023.aspx पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

पीपीएफ अकाउंट बंद हो जाए तो घबराएं नहीं, इन तरीकों से दोबारा शुरू करें

बाल जीवन बीमा योजना: 6 रुपये का निवेश कर संवारे बच्चों का भविष्य, जानिए इस पॉलिसी के बारे में