
LIC Bima Jyoti Policy: एलआईसी ग्राहकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई स्कीम लाती है। इस तरह बीमा कंपनी की एक खास पॉलिसी है। इस पॉलिसी का नाम बीमा ज्योति है। इसमें मैच्योरिटी पर मोटा रिटर्न समेत कई फायदे मिलते हैं। इस स्कीम में एकमुश्त रकम मिलेगी। वहीं, पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता मिलेगी।
8 साल से 59 साल की उम्र तक एलआईसी पॉलिसी खरीदी जा सकती है। इस स्कीम में 16 साल, 21 साल और 25 साल तक निवेश कर सकते हैं। इसमें मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर भुगतान किया जा सकता है। अगर आप इस पॉलिसी को 59 साल की उम्र में खरीदते हैं, तो आप सिर्फ 16 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। पॉलिसी की अधिकतम परिपक्वता लिमिट 75 वर्ष तक है।
- इस पॉलिसी में मासिक, 3 महीने, 6 महीने और सालाना आधार पर निवेश कर सकते हैं।
- इसमें न्यूनतम 5 हजार रुपये प्रति माह निवेश कर सकते हैं।
- इस पॉलिसी को LIC की किसी भी शाखा में जाकर खरीद सकते हैं।
- इस पॉलिसी में निवेश पर कम से कम 1 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलता है।
यह भी पढ़ें
आधार कार्ड में लगी फोटो को कैसे बदलें, जानिए UIDAI की गाइडलाइंस
घर या जमीन खरीदने के लिए PF से निकाल सकते हैं पैसा, जानिए क्या हैं नियम