• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PhonePe: बिना पिन डाले हो जाएगा पेमेंट, कर सकते हैं 200 रुपये तक का ट्रांजेक्शन

यूपीआई लाइट (UPI Lite) पेमेंट आ जाने के बाद छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन आसानी से किए जा सकेंगे।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 05 May 2023 11:21:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 May 2023 11:21:09 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
PhonePe: बिना पिन डाले हो जाएगा पेमेंट, कर सकते हैं 200 रुपये तक का ट्रांजेक्शन

PhonePe UPI Lite: देश के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस शुरु की है। अब इस ऐप के जरिए पेमेंट करना आसान हो गया है। दरअसल फोनपे ने अपने ऐप पर यूपीआई लाइट (UPI Lite) फीचर को लाइव कर दिया है। इससे सुविधा ये होगी कि यूजर्स बिना कोई पिन इंटर किए ही पेमेंट कर पाएंगे। यूपीआई लाइट फीचर को सितंबर 2022 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने लो वैल्यू यूपीआई पेमेंट को आसान और तेज बनाने के नजरिए से लॉन्च किया था।

आसान होगा पेमेंट

यूपीआई लाइट फीचर के जरिए फोनपे (PhonePe) के यूजर्स अब बिना कोई पिन इंटर किए ही पेमेंट कर पाएंगे। लेकिन ये सुविधा केवल 200 रुपये तक के ट्रांजेक्शन के लिए उपलब्ध है। लेकिन इससे छोटी-मोटी पेमेंट करना बहुत सुविधाजनक हो जाएगा। फोनपे के मुताबिक यह सर्विस बार-बार और छोटे खर्चों के लिए यूजर्स के डिजिटल पेमेंट एक्सपीरिंयस को बेहतर करने में मदद करेगा। आपको बता दें कि हाल ही में पेटीएम (Paytm) ने भी इस फीचर को शुरू किया था।


कैसे इस्तेमाल करें UPI Lite

UPI Lite फीचर को एक्टिवेट करने के लिए फोनपे ऐप को ओपन करें। ऐप की होम स्क्रीन पर यूजर्स को यूपीआई लाइट फीचर को इनेबल करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद यूपीआई लाइट फीचर में पैसा डालने के लिए रकम को दर्ज कर, बैंक अकाउंट ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपसे यूपीआई पिन मांगा जाएगा, जिसे इंटर करमे के बाद आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा। एक बार में यूपीआई वॉलेट में 2000 रुपये डाले जा सकेंगे। साथ ही 200 रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए कोई पिन डालना नहीं होगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।