• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI FD Interest Rates: एसबीआई के ग्राहकों के लिए गुड न्यूज, बैंक ने बढ़ा दी एफडी पर ब्याज दरें

SBI FD Interest Rates: स्टेट बैंक ने 211 दिन से लेकर एक साल से कम की एफडी पर ब्याज दर 5.50 फीसदी से बढ़ाकर 5.75 फीसदी कर दी है। इस प्रकार, ब्याज दर मे...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 13 Dec 2022 06:15:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Dec 2022 06:15:13 PM (IST)
SBI FD Interest Rates: एसबीआई के ग्राहकों के लिए गुड न्यूज, बैंक ने बढ़ा दी एफडी पर ब्याज दरें
SBI FD Interest Rates: स्टेट बैंक ने 211 दिन से लेकर एक साल से कम की एफडी पर ब्याज दर 5.50 फीसदी से बढ़ाकर 5.75 फीसदी कर दी है। इस प्रकार, ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई है।

SBI FD Interest Rates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में 65 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की थी। उसके बाद अब एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है। स्टेट बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एफडी पर ब्याज दरों में 25 से 65 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि 2 करोड़ रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होगी। नई दरें आज (मंगलवार) 13 दिसंबर, 2022 से लागू हैं। इससे पहले एसबीआई ने 22 अक्टूबर को रिटेल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में वृद्धि की थी।

स्टेट बैंक ने 211 दिन से लेकर एक साल से कम की एफडी पर ब्याज दर 5.50 फीसदी से बढ़ाकर 5.75 फीसदी कर दी है। इस प्रकार, ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह एक वर्ष से दो साल की अवधि पर ब्याज दर 6.10 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दी गई है। इसमें 75 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की गई है।


दो साल से तीन साल तक की अवधि के लिए ब्याज दर 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दी गई है। तीन और पांच साल से कम की मैच्योरिटी रकम पर अब ब्याज दर 6.25 फीसदी कर दी गई है। वहीं पांच से दस साल तक की राशि पर ब्याज दर बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दी गई है। ये ब्याज दरें नए जमा और परिपक्व खातों के नवीनीकरण पर लागू होंगी।

naidunia_image

सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक सात दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 3.5 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम को 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया है। इस योजना में, वरिष्ठ नागरिकों को खुदरा टीडी खंड की तुलना में 50 बीपीएस अधिक ब्याज दर मिलेगी।

यह भी पढ़ें-

PPF Investment: इस सरकारी स्कीम में करें SIP की तरह निवेश, मैच्योरिटी पर पाएं 41 लाख

Flipkart Big Saving Days: 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल, स्मार्टफोन-लैपटॉप पर बंपर डिस्काउंट, जानिए ऑफर्स

LIC Jeevan Labh Policy: 253 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 54 लाख रुपये, साथ ही मिलेंगे ये फायदे