• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में यूपी के तर्ज पर कारवाई दोहरा हत्याकांड के मुख्य आरोपित कुलदीप साहू के घर-गोदाम पर बुलडोजर एक्शन

सुबह छह बजे एक साथ चार स्थानों पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। इसमें कई टीम और एक दर्जन एक्सीवेटर वाहन लगाए गए हैं। इलाके की बेरिकेटि...और पढ़ें

By Apurv SinghEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 28 Oct 2024 09:13:42 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Oct 2024 01:20:44 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में यूपी के तर्ज पर कारवाई दोहरा हत्याकांड के मुख्य आरोपित कुलदीप साहू के घर-गोदाम पर बुलडोजर एक्शन
अवैध संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई सोमवार सुबह शुरू कर दी

HighLights

  1. सूरजपुर नगर सहित आसपास चार स्थानों पर आरोपित के अवैध निर्माण।
  2. सभी अवैध निर्माण ढहाने जुटा प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका अमला।
  3. इस कार्रवाई में कई टीम और एक दर्जन एक्सीवेटर वाहन लगाए गए हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर। सूरजपुर के प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के मुख्य आरोपित कुलदीप साहू के स्वजन की अवैध संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई सोमवार सुबह शुरू कर दी है। सूरजपुर नगर सहित आसपास एक साथ चार स्थानों पर यह कार्रवाई शुरू हुई है। प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका का अमला इन स्थानों पर तैनात है। सोमवार तड़के चार बजे अवैध निर्माण को तोड़ने पूरी टीम साजोसामान के सामान के साथ जुटी।

नागरिकों और समाजसेवी संगठनों ने अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग की

बता दें कि सूरजपुर के प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और आलिया की नृशंस हत्या सहित कई पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले में शामिल कुलदीप साहू की गिरफ्तारी के बाद से ही नागरिकों और समाजसेवी संगठनों ने उसके अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग की थी।


नोटिस चस्पा कर दिए अवैध निर्माण हटाने के आदेश

बढ़ते दबाव के बीच 15 अक्टूबर को नगर पालिका प्रशासन ने कुलदीप साहू के पिता और चाचा की तमाम अवैध संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कर इसे हटाने के आदेश दिए थे। तब से यह संभावना बनी थी कि जल्द ही अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। इस घटना के बाद एसपी एमआर अहिरे और कलेक्टर रोहित व्यास का स्थानांतरण भी कर दिया गया।

नए कलेक्टर ने कार्यभार नहीं संभाला

नए एसपी प्रशांत ठाकुर ने पदभार संभाल लिया लेकिन नए कलेक्टर जयवर्धने ने कार्यभार नहीं संभाला है, इससे पहले सोमवार को पुलिस और प्रशासन सहित नगर पालिका की टीम ने कुलदीप साहू की अवैध संपत्तियों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। सूरजपुर के पुराना बाजार पारा, मानपुर वार्ड क्रमांक 14 तिलसिवां सर्किट हाउस और रिंग रोड में बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही है।

अवैध निर्माण पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पुराना बाजारपारा में लगभग 20 डिसमिल का अवैध बाउंड्री वॉल निर्माण किया गया है जहां कबाड़ रखने के लिए गोदाम भी बनाए गए हैं। यहां लगभग 60 डिसमिल जमीन बताई गई है। इसी तरह मानपुर वार्ड क्रमांक 14 में 43 डिसमिल जमीन है जहां कई कमरे और चारदीवारी के साथ गोदाम तैयार किया गया है। यह सभी अवैध बताया गया है।

इसके अलावा सर्किट हाउस के पास करीब चार एकड़ जमीन में बीच-बीच में गोदाम और कई कमरों का निर्माण है यहां भी तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। सर्किट हाउस के पास रिंग रोड में भी कुछ जमीन में निर्माण हुआ है यहां अभी तोड़ने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि दोपहर तक यहां भी प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

#WATCH | Chhattisgarh: Samir Sharma, Tehsildar, Surajpur says, "For now the demolition drive is being carried out here only...Further, it will be done at other places..." https://t.co/IAJKIQj0JG pic.twitter.com/cSZAn7tn33

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 28, 2024

कार्रवाई के लिए सूरजपुर के एसडीएम जगन्नाथ वर्मा, रामानुजनगर एसडीएम अजय मोरियम, भैयाथान एसडीएम सागर सिंह के अलावा लटोरी, सूरजपुर, भैयाथान भटगांव और रामानुजनगर के तहसीलदारों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एडिशनल एसपी संतोष महतो भी पुलिस अमले के साथ अवैध कब्जा निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यह कार्रवाई आज दिन भर चलने की संभावना है।