• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ के मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, UPI क्यूआर कोड भेजकर मांगे गए 52 हजार रुपये

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 04:31:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 04:31:31 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, UPI क्यूआर कोड भेजकर मांगे गए 52 हजार रुपये
महिला एवं बाल विकास मंत्री का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. महिला एवं बाल विकास मंत्री का व्हाट्सएप अकाउंट हैक
  2. मंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर जारी की अति आवश्यक सूचना
  3. कहा- कोई लिंक न खोलें, पैसे न भेजें, जांच में जुटी टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। हैक करने के बाद ठगों ने मंत्री के संपर्क में मौजूद कई लोगों को उनके नाम से मैसेज भेजकर रुपये की मांग की है। किसी से 32 हजार तो किसी से 52 हजार रुपये मांगे गए हैं। कई लोगों को यूपीआई क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।

घटना का पता मंगलवार को उस समय चला जब सूरजपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा था। रैली में शामिल समर्थकों ने मंत्री को बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसे मांगने वाले मैसेज आ रहे हैं। पहले मंत्री को लगा कि किसी ने अफवाह फैलाई है, लेकिन जब उन्होंने स्वयं सत्यता जांची तो मामला सही निकला।


मंत्री के नाम से लिखा मैसेज

हैकर ने मंत्री के नाम से मैसेज में लिखा था - एक छोटी सी भूल हो गई है, मेरा यूपीआई बंद हो गया है, मुझे अर्जेंट में पैसों की जरूरत है, किसी से 32 हजार तो कुछ लोगों को 52 हजार की मांग वाला मैसेज भेजा गया।

जानकारी मिलते ही मंत्री राजवाड़े ने तत्काल सूरजपुर साइबर सेल को वस्तुस्थिति से अवगत कराया और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर स्वयं इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा अति आवश्यक सूचना.. मेरा व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है।

यह भी पढ़ें- भारतमाला प्रोजेक्ट में उजड़ा बुजुर्ग का घर, अब गायों के साथ पहुंचा रायपुर कलेक्ट्रेट, मुआवजा नहीं मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी

साइबर थाने में शिकायत दर्ज

यदि मेरे अकाउंट से किसी भी व्यक्ति को पैसे मांगने का संदेश या कोई संदिग्ध लिंक प्राप्त होता है, तो कृपया पैसे बिल्कुल न भेजें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। आप सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और इस सूचना को गंभीरता से लें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी छत्तीसगढ़ में कई विधायकों, मंत्रियों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर इसी तरह रुपये मांगने के मामले सामने आ चुके हैं।

साइबर सेल ने शुरू की जांच

साइबर ठग पहले व्हाट्सएप का एक्सेस लेते हैं, फिर कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को इमरजेंसी का हवाला देकर पैसे मांगते हैं। सूरजपुर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आईपी एड्रेस और क्यूआर कोड के जरिए ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से या जान-पहचान वालों के नाम से पैसे मांगने वाले मैसेज पर बिना फोन पर पुष्टि किए कोई लेनदेन न करें।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की प्रैक्टिस, टिकटों की ऑनलाइन बिक्री हुई शुरू; इस ऐप से करिए टिकट बुक