• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुत्ते के काटने से बच्ची की मौत, एक हफ्ते में यह दूसरी घटना

Dog Attack: 10 दिन पहले घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने किया था हमला, उपचार के बाद बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में तोड़ा दम तोड़ा।

By Asim Sen GuptaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 09:08:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 09:13:37 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुत्ते के काटने से बच्ची की मौत, एक हफ्ते में यह दूसरी घटना
कुत्ते के काटने से एक हफ्ते के अंदर एक महिला और एक बच्ची की मौत। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दो साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुत्ते ने हमला किया
  2. उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बीज का इंजेक्शन लगवाया था
  3. फिर तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचे, इलाज के दौरान हुई मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में आवारा कुत्तों के काटने से मौतों का सिलसिला जारी है। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर गेहलापारा में 10 दिन पहले आवारा कुत्ते के काटने से घायल दो वर्षीय बच्ची की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। कुत्ते के काटने से मेडिकल कालेज अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी मौत है। नीरजा की आयु सिर्फ दो साल की है। वह सीताराम की बेटी थी।

जानकारी के अनुसार घटना के समय बच्ची की मां अपने मायके रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदिया गई हुई थी। वह पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थी। लगभग 10 दिन पहले नीरजा घर के बाहर खेल रही थी, तभी आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर काट लिया था। स्वजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां प्राथमिक उपचार और रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद उसे घर ले आए थे।


बताया जा रहा है कि मंगलवार को अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। स्वजन घबराकर उसे दोबारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुत्ते के काटने से एक सप्ताह के भीतर मौत की यह दूसरी घटना है।

महिला की भी हुई थी मौत

इसके पहले रविवार को सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम नवाधक्की निवासी एक महिला की भी कुत्ता काटने के बाद तबीयत बिगड़ने से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई थी। महिला को भी कुछ दिन पहले आवारा कुत्ते ने काटा था और रेबीज संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने गांवों से लेकर शहर तक आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक, रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डॉक्टर से करवाना चाहिए उपचार

वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सीके मिश्रा के अनुसार कुत्ता काटने के बाद सबसे जरूरी है घाव को तुरंत साफ करना। काटे गए स्थान को बहते साफ पानी और साबुन से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। इससे रेबीज वायरस का असर काफी कम हो जाता है। घाव पर हल्दी, मिर्च, चूना या कोई अन्य घरेलू चीज नहीं लगानी चाहिए और घाव को तुरंत नहीं सिलवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक, घर में घुसकर 8 साल के मासूम का चेहरा नोचा, चार जगह काटा, करानी पड़ी सर्जरी

इसके बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार एंटी रेबीज वैक्सीन के संपूर्ण इंजेक्शन का डोज लगवाना चाहिए। गहरे घाव होने पर एंटी रेबीज सीरम भी घाव के आसपास लगाया जाता है। टीकाकरण का कोर्स बीच में छोड़ना खतरनाक हो सकता है और रेबीज होने पर मृत्यु दर लगभग 100 प्रतिशत होती है। इसलिए कुत्ता काटने को हल्के में न लेकर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- रतलाम में दिल दहला देने वाली घटना: अपने घर के आंगन में खेल रही मासूम को कुत्ते ने नोचा, मौत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।