• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

सरगुजा ओलंपिक में लापरवाही, आधी रात तक भूखे-प्यासे भटकते रहे 50 से ज्यादा बच्चे

जनपद पंचायत सीतापुर की घोर लापरवाही सामने आई है कार्यक्रम खत्म होने के बाद अधिकारियों ने ध्यान ही नहीं दिया कि बच्चे जाएंगे कैसे।

By Asim Sen GuptaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 02:28:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 02:36:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सरगुजा ओलंपिक में लापरवाही, आधी रात तक भूखे-प्यासे भटकते रहे 50 से ज्यादा बच्चे
सरगुजा ओलंपिक में शामिल होने पहुंचे बच्चे परेशान होते रहे।

HighLights

  1. हर जनपद को मिला था तीन लाख रुपये का बजट
  2. सीतापुर के खिलाड़ियों को घर भेजना भूल गया प्रशासन
  3. आधी रात में करनी पड़ी भोजन और बस की व्यवस्था

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित सरगुजा ओलंपिक लापरवाही और अव्यवस्था का शिकार हो गया। बुधवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के बाद सीतापुर ब्लॉक के 50 से अधिक बच्चे देर रात तक गांधी स्टेडियम में भूखे-प्यासे भटकते रहे।

अधिकारियों को बच्चों की सुध तक नहीं रही। मामला तब उजागर हुआ जब बच्चों ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को वीडियो कॉल कर आपबीती सुनाई। विधायक के सक्रिय होते ही जिला प्रशासन में खलबली मच गई और आधी रात को अफसरों को दौड़ना पड़ा।


जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का समापन गुरुवार शाम करीब छह बजे हुआ। समापन के बाद सभी जनपद पंचायतों को अपने-अपने खिलाड़ियों को अपने खर्च पर वापस घर भेजना था। इसके लिए प्रत्येक जनपद सीईओ को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता और चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर तक लाने-ले जाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था।

naidunia_image

बच्चों ने दोपहर में भोजन किया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे सोच रहे थे कि उन्हें घर ले जाने के लिए बस आएगी, लेकिन समय बीतता गया। अधिकारी अपने घरों में आराम फरमा रहे थे और बच्चे गांधी स्टेडियम में बस का इंतजार कर रहे थे। रात करीब 10.30 बजे वहां से गुजर रहे शहरवासियों ने बड़ी संख्या में बच्चों को भटकते देखा तो मामला सामने आया।

वीडियो कॉल पर विधायक को बताई आपबीती

शहरवासियों के पहुंचने के बाद कुछ बच्चों ने वीडियो कॉल के माध्यम से विधायक रामकुमार टोप्पो से संपर्क किया। भूखे-प्यासे बच्चों ने बताया कि रात ज्यादा हो रही है और उन्हें घर जाना है। इस पर विधायक ने तत्काल जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया। विधायक के दखल के बाद जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव स्वयं गांधी स्टेडियम पहुंचीं। उनके साथ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनपद के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

आधी रात को बना खाना, फिर दो बसों से भेजे गए बच्चे

पहले सभी बच्चों को नवापारा स्थित आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास ले जाया गया। वहां रात में भोजन तैयार करवाकर बच्चों को खिलाया गया। तब तक रात के 12 बज चुके थे। जिला पंचायत सीईओ की पहल पर तत्काल बस की व्यवस्था की गई। इसी बीच सीतापुर जनपद की ओर से जो बस आनी थी, वह भी देर से पहुंची।

अधिकारियों ने दो बसों से बच्चों को सीतापुर रवाना किया और निर्देश दिया कि प्रत्येक बच्चे को उसके घर तक सुरक्षित छोड़ा जाए। मध्य रात्रि के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर पहुंच सके। इस दौरान आधी रात तक गांधी स्टेडियम से लेकर छात्रावास तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें- सरगुजा में बलिदानी जवान के माता-पिता ने एएसआइ बहू पर बेसहारा छोड़ने का लगाया आरोप

तीन लाख के बजट के बाद भी लापरवाही

पूरे घटनाक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ जनपद पंचायत सीतापुर की घोर लापरवाही सामने आई है कार्यक्रम खत्म होने के बाद अधिकारियों ने ध्यान ही नहीं दिया कि बच्चे जाएंगे कैसे। अब दलील दी जा रही है कि सीतापुर से जो बस बच्चों को लाने भेजी गई थी, उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी, लेकिन इसकी सूचना समय पर अधिकारियों तक पहुंची या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। जब हर जनपद को तीन लाख रुपये का पर्याप्त आवंटन मिला था, तो फिर बच्चों को भूखा-प्यासा क्यों भटकना पड़ा,इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- विहिप का आरोप- सरगुजा जिले के गांवों में चंगाई सभा की आड़ में हो रहा मतांतरण

जांच कराई जा रही है

बच्चों को भोजन के बाद सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। यह परिस्थिति क्यों निर्मित हुई इसकी जांच कराई जा रही है। प्रकरण में जिम्मेदारी तय करने के साथ ही कार्रवाई भी होगी। - रोमा श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत सरगुजा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।