• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलोदा बाजार

बलौदाबाजार जिले के सूरजपुरा के गौठान में 30 गायों की मौत से हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

शहर से लगे ग्राम सूरजपूरा के गोठान में करीब 30 गायों की मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

By SATYANARAYAN PATELEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 12:36:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 02:01:54 PM (IST)
बलौदाबाजार जिले के सूरजपुरा के गौठान में 30 गायों की मौत से हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
गायों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. सूरजपुरा गौठान में 30 गायों की मौत
  2. मौत के बाद इलाके में मचा हड़कंप
  3. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भाटापारा। शहर से लगे ग्राम सूरजपूरा के गोठान में करीब 30 गायों की मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत ने गोठान की व्यवस्था और पशुओं के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि, गायों की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। गो सेवकों को घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

गो सेवकों का आरोप है कि गोठान में लंबे समय से, करीब दो महीने से, गायों को कथित रूप से बंधक जैसी स्थिति में रखा गया था।

उनका कहना है कि पशुओं को पर्याप्त चारा और पानी नहीं मिलने के कारण उनकी हालत बिगड़ी और कई गायों की मौत हो गई। गो सेवकों ने मामले की जानकारी प्रशासन को देते हुए जिम्मेदारों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।


यह भी पढ़ें- एनटीए ने परीक्षा कैलेंडर किया जारी, दिसबंर से मार्च तक यूजीसी नेट सहित होंगी 14 परीक्षाएं, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

सरपंच-सचिव की भूमिका पर उठे सवाल

गायों की मौत को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं ग्राम सचिव की ओर से गायों की मौत के लिए ग्रामीणों को जिम्मेदार बताए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- Gwalior: अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के चार गेट खोले गए, सिंध नदी का तेजी से बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट