• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

बालोद में रेस्क्यू के दौरान भालू का डिप्टी रेंजर पर हमला, दो-तीन दिन से सूने मकान में जमाए था डेरा

दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंघोला में एक भालू ने डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया। भालू पिछले दो-तीन दिनों से गांव के एक सूने मकान में डेरा जमाए हुए था।

By Devendra SahuEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 06:38:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 06:41:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बालोद में रेस्क्यू के दौरान भालू का डिप्टी रेंजर पर हमला, दो-तीन दिन से सूने मकान में जमाए था डेरा
भालू का डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला, नईदुनिया

HighLights

  1. भालू का डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला
  2. वन कर्मियों की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल
  3. सूने पड़े मकान में बैठा था डेरा जमाए

नईदुनिया न्यूज, बालोद। जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंघोला में एक भालू ने डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया। भालू पिछले दो-तीन दिनों से गांव के एक सूने मकान में डेरा जमाए हुए था। उसे बाहर निकालकर जंगल की ओर खदेड़ने पहुंचे वन अमले को देखकर भालू अचानक आक्रामक हो गया और पटेली सर्किल के डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू पर हमला कर दिया।

हालांकि, डिप्टी रेंजर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बड़ी अनहोनी टल गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू व्यवस्था और वनकर्मियों की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंघोला निवासी धरमुराम कुलदीप का मकान लंबे समय से खाली पड़ा है।


यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में अब AI से होगी छात्रों और पढ़ाई की निगरानी, लॉन्च किए गए तीन पोर्टल

मकान में दो-तीन से मौजूद था भालू

इसी मकान में भालू के घुसने की सूचना मिलने पर पटेली और मंगलतराई सर्किल के वनकर्मी मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि भालू मकान में दो से तीन दिनों से मौजूद था। इसके बावजूद वन विभाग की टीम बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक इंतजामों के उसे बाहर निकालने पहुंच गई।

वनकर्मी भालू को मकान से बाहर निकालकर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान भालू अचानक बाहर निकला और डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू की ओर झपट पड़ा। हमले से बचने के लिए डिप्टी रेंजर को तत्काल पीछे हटना पड़ा। घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

यह भी पढ़ें- MP में लापरवाही के फेर में फंसा स्ट्रीट लाइटों का प्रोजेक्ट, राजमार्गों पर शुरू नहीं हुई स्मार्ट लाइटिंग

डीएफओ ने लिया संज्ञान, डिप्टी रेंजर को मिलेगा नोटिस

घटना का वीडियो सामने आने के बाद डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने बिना वर्दी और सुरक्षा उपकरणों के भालू के रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचने को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू को नोटिस जारी करने की बात कही है।

इस घटनाक्रम ने वन विभाग के मैदानी अमले की कार्यप्रणाली और वन्यप्राणियों के रेस्क्यू के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आज सोमवार को क्षेत्र में जाकर भालू की निगरानी और स्तिथि का जायजा लेने की भी बात कही है।

मकान के अंदर जमीन खोद दी , सामान को भी पहुंचाया नुकसान

ग्रामीण जागेश्वर ठाकुर के अनुसार भालू संभवत: दो से तीन दिन पहले मकान में घुसा था। मकान लंबे समय से सूना होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। गनीमत रही कि मकान के भीतर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। भालू ने मकान के अंदर जमीन खोद दी और वहां रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज सीएम हाउस का घेराव, आदिवासी समाज कर रहा जनजातीय गौरव दिवस का विरोध

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।