• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर DSP की पत्नी ने काटा केक, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

बालोद जिले में बटालियन में पदस्थ पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) तस्लीम आरिफ की पत्नी फरहीन खान द्वारा अपनी जन्मदिन पार्टी सरकारी गाड़ी के बोनट पर केक काटकर...और पढ़ें

By Himadri HadaEdited By: Himadri Hada
Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 11:32:30 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 11:53:15 AM (IST)
सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर DSP की पत्नी ने काटा केक, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल
सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर DSP की पत्नी ने मनाया जन्मदिन।

HighLights

  1. सरकारी गाड़ी पर काटा केक, DSP की पत्नी का वायरल वीडियो।
  2. इस बात ने प्रशासन और जनता के बीच गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
  3. DSP ने कहा किसी ने इसे इंटरनेट पर शेयर किया है, तो गलत है।

नईदुनिया न्यूज, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की पत्नी को नीली बत्ती वाली सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर केक काटते हुए देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है और अब यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की जद में आता दिख रहा है। डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी फरहीन खान द्वारा किए गए इस कार्य ने प्रशासन और जनता के बीच गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरकारी गाड़ी के बोनट बैठ काटा केक

बालोद जिले में पुलिस बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ इन दिनों विवादों में हैं। कारण है उनकी पत्नी फरहीन खान का जन्मदिन, जिसे उन्होंने एक बेहद अनोखे और नियमविरोधी तरीके से मनाया। वायरल हो रहे वीडियो में फरहीन पुलिस विभाग की सरकारी गाड़ी, जिस पर नीली बत्ती और पुलिस का लोगो साफ़ दिखाई दे रहा है। इसके बोनट पर बैठी हैं और केक काट रही हैं।


यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash LIVE: अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी… घटनास्थल का दौरा किया, मृतकों के परिजन से मिले, एकमात्र जिंदा बचे यात्री का हाल जाना, देखिए फोटो-वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

इस वीडियो में उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद हैं, जो इस जन्मदिन पार्टी में शरीक होते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान न सिर्फ सरकारी संसाधनों का निजी उपयोग हुआ, बल्कि इसे सार्वजनिक रूप से शो-ऑफ भी किया गया।

यह भी पढ़ें: ‘डोर टूटा, तो लगा कि मैं निकल सकता हूं, दूसरी तरफ वाले सब मर गए’.... विश्वास कुमार ने बताई जिंदा बचने की कहानी

डीएसपी का बयान

सरकारी वाहनों का ऐसा उपयोग नियमों के खिलाफ है। इस मामले ने अधिकारियों को गंभीर चिंतन के लिए मजबूर कर दिया है। माना जा रहा है कि आला अधिकारी इस मामले की जांच के आदेश जल्द दे सकते हैं। डीएसपी तस्लीम आरिफ ने बयान देते हुए कहा कि उन्हें इस वीडियो की जानकारी नहीं थी, और अगर किसी ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है, तो वह अनाधिकृत है। उन्होंने यह भी कहा कि वे वाहन का उपयोग घरेलू कार्यों में करते हैं, परंतु यह सफाई नियमों के उल्लंघन के सामने बेमानी लग रही है।