• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: क्लास में बातचीत करने पर तीन छात्राओं की डंडे से पिटाई, सहायक शिक्षिका निलंबित

CG News: घटना की जानकारी मिलने पर राजपुर खंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार ने जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 01 Sep 2025 12:52:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Sep 2025 12:52:29 PM (IST)
CG News: क्लास में बातचीत करने पर तीन छात्राओं की डंडे से पिटाई, सहायक शिक्षिका निलंबित
CG News: तीन छात्राओं की शिकायत पर सहायक शिक्षिका निलंबित

HighLights

  1. बातचीत करने पर टीचर मे डंडे से पीटा
  2. पिटाई से कोरवा छात्रा के पैर में आई सूजन
  3. तीन छात्राओं की शिकायत पर लिया एक्शन

नईदुनिया न्यूज, राजपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लाऊ के धमधमियापारा प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका द्वारा तीन छात्राओं की डंडे से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई में एक विशेष संरक्षित कोरवा जनजाति की छात्रा के घुटने में सूजन आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी डाक्टर डीएन मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है। स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा सहित तीन बच्चियों को सहायक शिक्षिका एलबी ज्योति तिर्की ने केवल आपस में बातचीत करने पर लकड़ी के डंडे से पीटा। पिटाई से एक कोरवा जनजाति की छात्रा (आयु 11 वर्ष) के घुटने और पैर में सूजन आ गई।


बुरी तरह घबराई बच्ची

उस समय विद्यालय के प्रधानपाठक रामराज यादव बैठक में गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने छात्रा को रोते हुए देखा। पैरों में सूजन देखकर वे तुरंत उसे लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद छात्रा को घर भेज दिया गया। पिटाई की घटना के बाद छात्रा ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया है। छात्रा के पिता कोईराम ने कहा कि “हम बेटी को पढ़ाई के लिए विद्यालय भेजते हैं, पिटाई खाने के लिए नहीं। इस घटना से बच्ची बुरी तरह घबरा गई है।”

शिक्षिका को किया निलंबित

घटना की जानकारी मिलने पर राजपुर खंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार ने जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षिका ज्योति तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शंकरगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- CG Crime: सुधार गृह के रौशनदान को तोड़ कर भागे चार बाल अपराधी, दो दिन पहले ही नए भवन में किया था शिफ्ट