_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन निवेश में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 2 लाख 37 हजार 140 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नंदिनी नगर थाने में अज्ञात आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- ESIC अस्पतालों में इलाज और दवाओं का इंतजार, डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान
तुलेश्वर ने 21 अक्टूबर को 88 हजार 640 रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर किए। शुरुआत में उन्हें निवेश पर कुछ लाभ दिखाया गया। रकम वापस निकालने का प्रयास करने पर आरोपितों ने उनकी आईडी लाक होने की बात कही और अनलाक करने के लिए 1.50 लाख रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद डर के कारण उन्होंने 26 अक्टूबर को दो बार में 74 हजार 250 रुपये, एक बार अपने और दूसरी बार पत्नी के खाते से बताए गए खाते में भेज दिए।
रकम मिलने के बाद आरोपितों ने संपर्क बंद कर दिया और उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से भी हटा दिया। पीड़ित के अनुसार कुल 2 लाख 37 हजार 140 रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- भिलाई में इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस देने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनी, बीटेक के छात्र व छात्रा गिरफ्तार