• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैवानियत: शादी से किया इनकार तो महिला पर फैंका खौलता तेल, झुलस गया लोक कलाकार का चेहरा, आरोपित फरार

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक पुरुष में शादी से इनकार करने पर महिला के मुंह पर खौलता तेल फैंक दिया। इस हमले में महिला का चेहर और ऊपरी शरीर बुरी त...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 03:27:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Jun 2025 03:27:01 PM (IST)
हैवानियत: शादी से किया इनकार तो महिला पर फैंका खौलता तेल, झुलस गया लोक कलाकार का चेहरा, आरोपित फरार
महिला पर फैंका खौलता तेल

HighLights

  1. पुरुष ने महिला के ऊपर फेंका गरम तेल
  2. लोक कलाकार ने शादी से किया था इनकार
  3. हमले में महिला का चेहरा झूलसा, इलाज जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: छावनी थाना अंतर्गत कैंप निवासी विवाहित महिला लोक कलाकार पर गरम तेल फेंकने का मामला सामने आया है। इससे महिला का चेहरा और छाती झुलस गई है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकला। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस ने आरोपित राकेश साहू के खिलाफ धारा 296, 351 (3), 124 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल ने बताया कि पीड़िता कैंप-एक नेहरू चौक भिलाई में अपनी बेटी के साथ रहती है। वह लोक कलाकार है। पड़ोस में रहने वाले आरोपित राकेश साहू ने महिला के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था। लेकिन मना करने पर आरोपित ने चेहरे पर एसिड डालने, जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने इसकी रिपोर्ट छावनी थाने में दर्ज कराई थी।


यह भी पढ़ें: Suicide: डिप्रेशन की शिकार मेडिकल छात्रा ने फांसी लगा की आत्महत्या, कैंसर विषय में कर रही थी MD

महिला किसी कामकाज के सिलसिले में 15 अप्रैल से उत्तरप्रदेश मिर्जापुर गई थी। वह 12 जून को शाम करीब साढ़े चार बजे बेटी के साथ घर लौटी। वह घर का दरवाजा खोल रही थी। तभी राकेश आया और गाली-गलौज शुरू कर दी और गरम तेल महिला के शरीर पर फेंक दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। पड़ोस के लोगों ने महिला को जिला चिकित्सालय दुर्ग में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: रायपुर: डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। समाज में ऐसे दरींदे खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से इन जैसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। लेकिन आए दिन ऐसे घटनाओं की खबरें आ ही जाती हैं।