• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suicide: डिप्रेशन की शिकार मेडिकल छात्रा ने फांसी लगा की आत्महत्या, कैंसर विषय में कर रही थी MD

कोरबा के एसईसीएल कॉलोनी में एक मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 12:54:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Jun 2025 12:54:57 PM (IST)
Suicide: डिप्रेशन की शिकार मेडिकल छात्रा ने फांसी लगा की आत्महत्या, कैंसर विषय में कर रही थी MD
मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या

HighLights

  1. कोरबा में मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या
  2. रायपुर से कर रही थी मेडिकल की पढ़ाई
  3. परिजन बोलें,डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: युवाओं के आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन एसी खबरें सामने आती रहती हैं, जहां कोई युवक या युवती किसी वहज से जीवन से हार मान ले रहे हैं और जीवनलीला समाप्त कर ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से आया है, जहां एक मेडिकल छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इस घटना को लेकर स्वजन का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार थी। बता दें कि एसईसीएल की कुसमुंडा के विभागीय आवासीय परिसर विकास नगर के आवास क्रमांक एम-55 में शशिभूषण गौतम अपनी पत्नी, 2 पुत्र व 1 पुत्री के साथ निवासरत हैं। उनकी सबसे बड़ी पुत्री डॉक्टर छाया गौतम कैंसर विषय पर एमडी की पढ़ाई रायपुर के एक मेडिकल कॉलेज कर रही थी।


यह भी पढ़ें: SAFEMA Act: रायपुर में सफेमा के तहत कार्रवाई... काली कमाई से अर्जित 70 लाख की संपत्ति जब्त, 2 दिन में 8 गिरफ्तार

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8.45 से 9.45 बजे के बीच छाया ने अपने कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। स्वजन को जब जानकारी हुई, तब उनमें हड़कंप मच गया। आनन- फानन में घटना की सूचना पिता शशिभूषण ने कुसमुंडा पुलिस को दी। थाना प्रभारी युवराज तिवारी स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव नीचे उतार कर पंचनामा किया।

यह भी पढ़ें: Illegal Bangladeshi: छुपकर रह रहा था बांग्लादेशी परिवार, अंडे का ठेला लगाता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वजन ने कहा, पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी

स्वजन ने पुलिस को प्रारंभिक तौर पर केवल इतना बताया कि छाया ने आत्महत्या क्यों की, यह समझ से परे है, पर वह कुछ दिन से डिप्रेशन में थीं। पूछने पर भी कुछ नहीं बताती थी। पुलिस स्थल से सुसाइट नोट भी नहीं मिला है। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मर्ग कायम कर आगे कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।