• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई नगर निगम में छह अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, आयुक्त के आदेश पर कार्यों का बंटवारा

नगर निगम भिलाई में नए पदस्थ पांच अधिकारियों सहित उपायुक्त दिनेश कुमार कोसरिया को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

By Toshan KumarEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 01:54:40 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 01:54:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिलाई नगर निगम में छह अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, आयुक्त के आदेश पर कार्यों का बंटवारा
6 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, नईदुनिया

HighLights

  1. 6 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
  2. आयुक्त ने कार्यों का किया बंटवारा
  3. जोन कार्यालयों में तय हुई जिम्मेदारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। नगर निगम भिलाई में नए पदस्थ पांच अधिकारियों सहित उपायुक्त दिनेश कुमार कोसरिया को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने आदेश जारी कर छह अधिकारियों के कार्यों का बंटवारा किया है।

जोन कार्यालयों में हुई जिम्मेदारी तय

इसके तहत विभिन्न विभागों के साथ ही जोन कार्यालयों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। जारी आदेश के अनुसार, उपायुक्त दिनेश कुमार कोसरिया को वर्तमान आवंटित दायित्वों के साथ प्रभारी अधिकारी भवन अनुज्ञा शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विजय पांडेय को उपायुक्त के रूप में विधि शाखा, संपत्तिकर शाखा और जलकर शाखा का दायित्व सौंपा गया है।

इन शाखाओं के कार्यों की रिपोर्टिंग अपर आयुक्त के माध्यम से होगी। सीमा बख्शी को जनगणना एवं खाद्य शाखा का सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें जोन क्रमांक-तीन के जोन आयुक्त कार्यालय में संलग्न किया गया है।


यह भी पढ़ें- रायपुर एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों में मारपीट, CISF ने संभाला मोर्चा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरुणपाल लहरे को जनस्वास्थ्य विभाग और वाहन शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उन्हें जोन क्रमांक-पांच के जोन आयुक्त कार्यालय में भी संलग्न किया गया है। वहीं वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक धर्मेंद्र मिश्रा को निर्वाचन शाखा में अपर आयुक्त एवं उपायुक्त के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप अभियंता नितिश अमन साहू को जोन क्रमांक-एक में उप अभियंता का कार्य सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अवैध भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, राइस इंडस्ट्रीज में 34,303 क्विंटल धान-चावल जब्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।