• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों में मारपीट, CISF ने संभाला मोर्चा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में टैक्सी में सवारी बैठाने को लेकर दो टैक्सी चालकों के बीच विवाद हो गया।

By Deepak ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 01:21:57 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 01:21:57 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों में मारपीट, CISF ने संभाला मोर्चा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सवारी बैठाने को लेकर विवाद, नईदुनिया

HighLights

  1. सवारियों के सामने हुई मारपीट
  2. सवारी बैठाने को लेकर विवाद
  3. CISF ने मौके पर संभाला मोर्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में टैक्सी में सवारी बैठाने को लेकर दो टैक्सी चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों चालक बीच सड़क पर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे।

इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों के सामने हुई इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर यात्रियों को अपनी टैक्सी में बैठाने को लेकर दोनों चालकों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। पहले दोनों के बीच बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों चालक सड़क के बीच में ही एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इससे एयरपोर्ट परिसर में आवागमन भी प्रभावित होने की स्थिति बन गई।


घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने बीच-बचाव कर दोनों चालकों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। यदि समय रहते जवान मौके पर नहीं पहुंचते तो विवाद और बढ़ सकता था।

यह भी पढ़ें- देश की पहली रेड कार्पेट सड़क बदहाल, 122 करोड़ में वन्यजीवों के लिए हुई थी तैयार; विशेष मार्किंग उखड़ी

पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद और मारपीट के मामले

एयरपोर्ट परिसर में टैक्सी चालकों के बीच सवारी बैठाने और यात्रियों को अपनी गाड़ी में ले जाने को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी टैक्सी चालकों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

एयरपोर्ट पर देश-प्रदेश से आने वाले यात्रियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यात्रियों को टैक्सी सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर चालकों के बीच इस तरह खुलेआम मारपीट होना विमानतल की छवि और सुरक्षा व्यवस्था दोनों के लिहाज से गंभीर है।

टैक्सी संचालन की व्यवस्था पर सवाल

एयरपोर्ट परिसर में टैक्सी संचालन और यात्रियों को बैठाने के लिए स्पष्ट व्यवस्था होने के बावजूद यदि चालक बीच सड़क पर मारपीट करने लगें तो यह निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए टैक्सी चालकों के बीच अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। माना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर अब यह सवाल उठ रहा है कि पहले भी विवाद सामने आने के बाद ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर में मिलावटी पनीर पर कार्रवाई, धनेली में पिकअप व कार से 34 पेटी संदिग्ध पनीर जब्त, जांच शुरू

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।