• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में अवैध भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, राइस इंडस्ट्रीज में 34,303 क्विंटल धान-चावल जब्त

जांच दल ने फर्म के मुंशी से भंडारित धान और चावल की स्टॉक पंजी मांगी, लेकिन वे संबंधित अभिलेख नहीं दे सके।

By Sandeep TiwariEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 01:42:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 01:42:10 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में अवैध भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, राइस इंडस्ट्रीज में 34,303 क्विंटल धान-चावल जब्त
धमतरी में 34,303 क्विंटल धान-चावल जब्त, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. धमतरी में 34,303 क्विंटल धान-चावल जब्त
  2. राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग ने की कार्रवाई
  3. धान खरीदी के बाद अवैध भंडारण हुआ शुरू

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। धान खरीदी शुरू होते ही अवैध परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को धमतरी के ग्राम भोयना स्थित ए.के. राइस इंडस्ट्रीज की दो इकाइयों से संयुक्त टीम ने 32 हजार 878 क्विंटल धान और एक हजार 425 क्विंटल चावल जब्त किया। कुल जब्त खाद्यान्न की मात्रा 34 हजार 303 क्विंटल है। जांच के दौरान फर्म स्टॉक पंजी प्रस्तुत नहीं कर सकी।

अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण के समय फर्म संचालक अकील अहमद खान मौके पर मौजूद नहीं थे। जांच दल ने फर्म के मुंशी सोहेल रजा से भंडारित धान और चावल की स्टॉक पंजी मांगी, लेकिन वे संबंधित अभिलेख नहीं दे सके। इसके बाद टीम ने दोनों इकाइयों में उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया।


यह भी पढ़ें- रायपुर में मिलावटी पनीर पर कार्रवाई, धनेली में पिकअप व कार से 34 पेटी संदिग्ध पनीर जब्त, जांच शुरू

15 जनवरी तक चलेगी खरीदी

कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। धान खरीदी 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। प्रशासन का कहना है कि वास्तविक किसानों को खरीदी व्यवस्था का लाभ दिलाने, अवैध भंडारण रोकने और कस्टम मिलिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है। पिछले साल दो लाख टन से अवैध परिवहन करते धान पकड़ी गई थी।

यह भी पढ़ें- रायपुर एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों में मारपीट, CISF ने संभाला मोर्चा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।