
नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। जिले में हड़ताल में शामिल पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यालय कलेक्टर की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 66 पटवारी हड़ताल में शामिल हैं, जबकि 17 पटवारी हड़ताल से अलग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
66 पटवारियों को नोटिस जारी
हड़ताल में शामिल पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने चार पटवारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, 66 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा तहसील उसूर के 12 पटवारियों की 13 अक्टूबर 2026 से हड़ताल समाप्ति की तिथि तक की अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित करने की कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में RERA के आदेश को ठेंगा: न हटाया 50 एकड़ की परियोजना का विज्ञापन, न जमा किया जुर्माना
जिला प्रशासन के अनुसार, हड़ताल में शामिल पटवारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन और शासकीय दायित्वों के निर्वहन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में पदोन्नति के बाद ट्रांसफर, दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी