नक्सलियों पर बीजापुर पुलिस ने कसा शिकंजा, भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल से मिला नक्सली डंप, हथियारों का जखीरा बरामद
बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 02:11:48 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 02:11:48 PM (IST)
पुलिस ने हथियारों का जखीरा किया बरामद, (नईदुनिया)HighLights
- बीजापुर पुलिस का नक्सलियों पर शिकंजा
- भैरमगढ़ के जंगल से मिला नक्सली डंप
- हथियारों का जखीरा किया गया बरामद
नई दुनिया न्यूज, बीजापुर। बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर 20 सितंबर 26 रविवार को थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा (भापुसे) के नेतृत्व में ग्राम उतला के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए डंप को बरामद किया गया।
प्राप्त सूचना के आधार पर डीआरजी एवं थाना भैरमगढ़ से पुलिस बल को एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का द्वारा विधिवत ब्रीफिंग के पश्चात ग्राम उतला के जंगल क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जवानों ने जमीन के अंदर गाड़कर रखे गए नक्सली डंप को सुरक्षित रूप से बरामद किया।
कार्रवाई में बरामद हुई सामग्री
1 नग AK-47 रायफल, 1 नग 315 बोर रायफल, 1 नग सिंगल शॉट रायफल, 1 नग 9 एमएम पिस्टल, 2 नग AK-47 मैगजीन,45 नग AK-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड, 6 नग 315 बोर रायफल के जिंदा राउंड बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री को थाना भैरमगढ़ लाकर विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।