• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर

बस्तर में मुर्गा लड़ाई पर दांव, 20 लाख रुपये; 47 गाड़‍ियां और 156 जुआरी पकड़े गए

महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से बड़ी संख्या में लोग भी यहां मुर्गा लड़ाई पर दांव लगाने के लिए पहुंचे थे।

By Animesh PaulEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 12:01:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 12:25:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बस्तर में मुर्गा लड़ाई पर दांव, 20 लाख रुपये; 47 गाड़‍ियां और 156 जुआरी पकड़े गए
बस्तर में जुआरियों से बरामद कैश, मोबाइल और कारें।

HighLights

  1. पुलिस ने 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल जब्त किए गए
  2. शांति लौटने के साथ जंगलों में बढ़ी बाहरी लोगों की आवाजाही
  3. पुलिस के सामने अब अवैध गतिविधियों की नई चुनौती खड़ी हुई

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। बस्तर के जंगलों में माओवादी हिंसा का प्रभाव घटने और शांति लौटने के साथ बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। इसी बदलते माहौल के बीच अब जंगलों में अवैध गतिविधियों की नई चुनौती भी सामने आने लगी है।

बीजापुर के रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय जुए के बड़े जमावड़े पर पुलिस ने छापा मारकर तीन राज्यों के 156 लोगों को पकड़ा है। मौके से 20 लाख एक हजार 200 रुपये नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जिले में जुए के खिलाफ इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।


दूसरे राज्यों से भी पहुंचे थे लोग

मामला थाना भद्राकाली क्षेत्र के ग्राम रैगुड़ा के जंगल का है। यहां मुर्गा बाजार में मुर्गा लड़ाई के नाम पर लाखों रुपये का दांव लगाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से बड़ी संख्या में लोग चारपहिया वाहनों से यहां पहुंचे थे।

naidunia_image

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की। जुआरियों के भागने के संभावित रास्तों को पहले ही बंद कर दिया गया। इसके बाद चारों ओर से घेराबंदी कर मौके पर मौजूद 156 लोगों को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें- रायपुर में दिवाली से पहले जुआरियों का जमघट, पुलिस की छापेमारी, 19 पत्तेबाजों को दबोचा

लोग यहां आने से भी डरते थे

पुलिस ने सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की है। थाना भद्राकाली में अपराध दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीजापुर के सीमावर्ती तारलागुड़ा, भद्राकाली और भोपालपटनम क्षेत्रों में कभी माओवादी हिंसा चरम पर थी, और लोग यहां आने से डरते थे।

naidunia_image

अब यहां मुर्गा लड़ाई के नाम पर जुआ संचालित होने की सूचनाएं मिल रही हैं। इस गतिविधि में महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से लोग पहुंचते हैं। ऐसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना पुलिस के सामने नई चुनौती बन रहा है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में जुआरियों का आतंक, जुआ खेलने से रोकने पर दबंगों ने पीटा, दी मौत की धमकी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।