• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में दीवाली का जश्न बना जंग का मैदान, पैर के पास पटाखा फूटने पर भिड़े दो गुट

बिलासपुर में रिवर व्यू रोड पर पटाखा फूटने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प और तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर चार उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 12:20:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 12:20:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में दीवाली का जश्न बना जंग का मैदान, पैर के पास पटाखा फूटने पर भिड़े दो गुट
बिलासपुर में दीवाली का जश्न बना जंग का मैदान। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. बिलासपुर में दीपावली की रात आतिशबाजी को लेकर हिंसक झड़प।
  2. पैर के पास पटाखा फूटने पर दोनों पक्षों में विवाद।
  3. सड़क पर हुई जमकर मारपीट और कई गाड़ियों में तोड़फोड़।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर में दीपावली की रात जश्न का माहौल उस वक्त हिंसक हो गया, जब न्यू रिवर व्यू रोड पर पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। बात इतनी बिगड़ी कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पैर के पास पटाखा फूटने से भड़का विवाद

  • जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दीपावली की रात अरपा नदी के किनारे स्थित न्यू रिवर रोड पर युवराज सोनकर और उसके कुछ साथी आतिशबाजी कर रहे थे। उसी समय राज बैरागी नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ वहां से गुजर रहा था।

  • राज द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, तभी एक पटाखा अचानक उसके पैर के पास आकर फटा। जब उसने इस लापरवाही का कड़ा विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने जल्द ही उग्र रूप ले लिया।
  • सड़क पर चले लात-घूंसे, गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़

    • कहासुनी देखते ही देखते बड़े बवाल में तब्दील हो गई और दोनों गुटों के युवकों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले और मौके पर मौजूद गाड़ियों के साथ भी तोड़फोड़ की गई। इस मारपीट से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

  • हालांकि, सिविल लाइन थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी का कहना है कि पुलिस अभी इस बात की तस्दीक कर रही है कि वायरल तस्वीरें पूरी तरह से इसी घटना की हैं या किसी अन्य विवाद की। अगर इनकी पुष्टि होती है, तो इन्हें भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।
  • यह भी पढ़ें- नशे में पत्नी को पीटने और घर से निकालने वाला पति खुद नहीं मांग सकता तलाक: हाई कोर्ट

    चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    • थाना प्रभारी (TI) ने बताया कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और अब तक चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
    • पकड़े गए आरोपियों की पहचान जरहाभाठा मिनीबस्ती के रहने वाले धन्नू डांडे (28), सिरगिट्टी निवासी सूरज कश्यप (19), सरकंडा के साहिल यादव उर्फ मयंक (22) और बंगालीपारा के रहने वाले अमित यादव (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- भोजपुरी टोल प्लाजा का हुआ कायाकल्प, सफर होगा और सुगम..24 घंटे तैनात रहेगी एंबुलेंस

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।