विधवा को अनुकंपा नियुक्ति से CG High Court का इनकार, नौकरी के नाम पर लोगों से ठगे थे 13.50 लाख
बिलासपुर हाई कोर्ट ने नौकरी दिलाने के नाम पर 13.50 लाख ठगने की आरोपी विधवा को अनुकंपा नियुक्ति न देने के विभागीय फैसले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।
Publish Date: Mon, 23 Nov 2026 11:14:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2026 12:40:34 PM (IST)
विधवा को अनुकंपा नियुक्ति से हाई कोर्ट का इनकार। (एआई जनरेटेड)HighLights
- नौकरी का झांसा देकर 13.50 लाख रुपये लेने का आरोप।
- आरोपी विधवा को अनुकंपा नियुक्ति से हाई कोर्ट का इनकार।
- पति के निधन के बाद महिला ने किया था आवेदन।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 13.50 लाख रुपये लेने के आरोप में आपराधिक प्रकरण का सामना कर रही विधवा को अनुकंपा नियुक्ति देने से इन्कार के विभागीय आदेश में हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से मना कर दिया। जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता निर्णय को मनमाना या हस्तक्षेप योग्य बताने का ठोस आधार नहीं दे सकी।
पति के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए किया था आवेदन
- बिलासपुर के सकरी स्थित रामा लाइफ सिटी निवासी 32 वर्षीय करुणा राजे शर्मा के पति राजीव नयन शर्मा जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी थे। सेवा के दौरान 3 जुलाई 2022 को उनका निधन हो गया।
- करुणा ने 19 जुलाई 2022 को अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया, लेकिन विभाग से निर्णय न मिलने पर हाई कोर्ट में डब्ल्यूपीएस क्रमांक 5890/2024 दायर की। 12 फरवरी 2025 को कोर्ट ने चार सप्ताह में निर्णय देने का निर्देश दिया। पालन न होने पर शुरू अवमानना कार्यवाही का 22 अप्रैल 2026 को निराकरण हुआ। शासन ने बताया कि विभाग ने 28 मई 2025 को आवेदन खारिज किया था।
ठगी के आरोप में गिरफ्तारी और कोर्ट में विचाराधीन है मामला
आदेश के अनुसार, करुणा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 13.50 लाख रुपये लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उनकी गिरफ्तारी हुई और आरोपपत्र सक्षम आपराधिक न्यायालय में पेश किया गया। मामला विचाराधीन है।
यह भी पढ़ें- सरगुजा में मकान हटाने का नोटिस निरस्त, हाई कोर्ट बोला- बिना जांच सरकारी जमीन पर कब्जा बताना गलत
नीति के विपरीत साबित नहीं
करुणा के वकील ने कहा कि मुकदमे का विचारण लंबित होने मात्र से नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने पाया कि याचिका में अस्वीकृति आदेश को चुनौती देने की बात थी, लेकिन उसे निरस्त करने की मांग नहीं की गई थी। एकलपीठ के अनुसार, आदेश दस्तावेजों पर विचार के बाद हुआ और इसे नियमों या नीति के विपरीत साबित करने वाली सामग्री नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें- रायपुर के मरीन ड्राइव पर रात तीन बजे बवाल, मेकअप आर्टिस्ट से मारपीट