• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला, 700 रुपये के लेनदेन में 3 आरोपियों ने लोहे की पाइप से पीटा

बिलासपुर के बिरकोना में 700 रुपये के विवाद में तीन आरोपितों ने ई-रिक्शा चालक और बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को लोहे के पाइप से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:04:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:04:13 AM (IST)
बिलासपुर में ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला, 700 रुपये के लेनदेन में 3 आरोपियों ने लोहे की पाइप से पीटा
बिलासपुर में ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. बिलासपुर के बिरकोना आवासपारा में 700 रुपये पर विवाद।
  2. तीन आरोपितों ने ई-रिक्शा चालक पर किया जानलेवा हमला।
  3. आरोपितों ने लोहे की पाइप और झारा से पीटा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिरकोना आवासपारा में 700 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक ई-रिक्शा चालक पर हमला कर दिया। आरोपितों ने लोहे की पाइप और झारा से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी झारा से मारकर घायल कर दिया। घायल पति को डायल 112 की मदद से सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रास्ते में 700 रुपये मांगने पर हुआ विवाद

बिरकोना के आवासपारा में रहने वाली ज्योति मानिकपुरी (32) ई-रिक्शा चलाती हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनके पति रवि दास मानिकपुरी सवारी लेकर गांव से बिलासपुर आ रहे थे। रास्ते में गांव का कल्लू मिला और उसने बिलासपुर रोड तक छोड़ने के लिए कहा। रवि ने उसे आटो में आगे बैठा लिया। इसी दौरान रवि ने कल्लू से अपने 700 रुपये वापस मांगे। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।


यह भी पढ़ें- बीरगांव निगम चुनाव में साहू वोट बैंक पर टिकी भाजपा-कांग्रेस की नजर, महापौर पद के लिए 7 महिला दावेदार

समझाने के बहाने ले गए, फिर किया हमला

घर पहुंचने के बाद कल्लू का बड़ा भाई लाला पैसे दिलाने और उसे समझाने की बात कहकर रवि को अपने घर के पास ले गया। वहां लाला ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की पाइप से हमला कर दिया। इसके बाद कल्लू ने झारा और राजू ने भी मारपीट की। हमले में रवि के दाहिने पैर, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। ज्योति बीच-बचाव करने पहुंचीं तो कल्लू ने उनके दाहिने हाथ की भुजा पर झारा से वार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रायपुर स्टेशन पर चोरों का आतंक, 55 पुराने कैमरे बेअसर, 50 हाईटेक AI कैमरों का टेंडर फाइल में अटका

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।