• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर स्टेशन पर चोरों का आतंक, 55 पुराने कैमरे बेअसर, 50 हाईटेक AI कैमरों का टेंडर फाइल में अटका

रायपुर स्टेशन पर रिडेवलपमेंट के कारण खुले रास्तों से चोरियां और संदिग्ध गतिविधियां बढ़ी हैं। 55 पुराने कैमरों से निगरानी मुश्किल है, जबकि 50 नए हाईटेक AI कैमरों का टेंडर अटका है।

By Goswami SahuEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 08:39:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 08:39:07 AM (IST)
रायपुर स्टेशन पर चोरों का आतंक, 55 पुराने कैमरे बेअसर, 50 हाईटेक AI कैमरों का टेंडर फाइल में अटका
रायपुर स्टेशन पर चोरों का आतंक। (नईदुनिया)

HighLights

  1. स्टेशन के खुले रास्तों से अनधिकृत प्रवेश और चोरियां बढ़ीं।
  2. स्टेशन की सुरक्षा 55 पुराने और धुंधले कैमरों के भरोसे।
  3. 50 हाईटेक AI कैमरों का टेंडर प्रक्रिया में उलझा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रेलवे स्टेशन रायपुर में रिडेवलपमेंट कार्य के बीच खुले रास्ते बढ़ गए हैं। इसकी वजह से रात में बड़ी संख्या में अनधिकृत लोग प्रवेश कर प्लेटफार्म पर रात गुजार रहे हैं। ये संदिग्ध चेहरे रात में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इनकी निगरानी के लिए पर्याप्त कैमरे नहीं होने की वजह से रात में गश्त करने वाली एजेंसियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं फुटेज से आरोपितों की पहचान करने में परेशानी हो रही है।

स्टेशन में रात में 11 बजे के बाद चोरी-मारपीट की रातभर शिकायत रहती है। कुछ शिकायतें रेल पुलिस तक पहुंचती हैं तो कुछ वहीं खत्म हो जाती हैं। इन संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए पर्याप्त कैमरे नहीं होने की वजह से विवेचना में बाधा आ रही है। इस बीच स्टेशन की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित 50 हाईटेक एआई कैमरों के टेंडर में देरी हो रही है।


चोरियों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में चोरी के 154 मामले दर्ज किए गए थे। 2025 में 158 मामले सामने आए थे, जो 2026 में अब तक 160 तक पहुंच गए हैं। सुरक्षा मजबूत करने के लिए 50 एआइ-युक्त हाईटेक कैमरे लगाए जाने हैं, जो भीड़ नियंत्रण और लावारिस सामान की दो घंटे में पहचान करने में सक्षम होंगे।

55 पुराने कैमरों के भरोसे सुरक्षा

वर्तमान में पूरे रायपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और निगरानी का जिम्मा करीब 55 पुराने सीसीटीवी कैमरों पर टिका है। तकनीक के लिहाज से काफी पुराने हो चुके ये कैमरे इतने धुंधले और कम रिजाल्यूशन वाले हैं कि फुटेज में संदिग्धों के चेहरे साफ नजर ही नहीं आते। रेल पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद जब फुटेज खंगाले जाते हैं, तो आरोपितों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे पूरी जांच प्रक्रिया और विवेचना में भारी बाधा आती है।

50 हाईटेक एआइ कैमरों की टेंडर प्रक्रिया उलझी

इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए स्टेशन पर 50 नए आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस हाईटेक कैमरे लगाए जाने की योजना है। इन कैमरों के लग जाने से स्टेशन पर कैमरों की कुल संख्या 55 से बढ़कर 105 हो जाएगी। ये एआइ कैमरे न केवल भीड़ नियंत्रण में मददगार होंगे, बल्कि किसी भी लावारिस सामान की दो घंटे के भीतर सटीक पहचान करने और संदिग्ध चेहरों को ट्रैक करने में सक्षम हैं। हालांकि प्रशासनिक सुस्ती और पहले टेंडर में अनुमानित बजट से अधिक दरें आने के कारण यह महत्वपूर्ण योजना टेंडर प्रक्रिया में ही उलझकर रह गई है।

अनधिकृत प्रवेश बढ़ा, प्लेटफार्म से लेकर वेटिंग हाल पर कब्जा

स्टेशन में रिडेवलपमेंट कार्य के चलते कई रास्ते बढ़ खुले रास्तों से अनधिकृत व संदिग्ध चेहरों का प्रवेश बढ़ गया है, जो रातभर उत्पात मचा रहे हैं। जांच एजेंसियां रात्रि गश्त करती हैं, लेकिन इनके गुजरने के बाद शरारती तत्व सक्रिय हो जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों में इनकी संलिप्तता हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Diwali पर रायपुर में बढ़ा 800 टन कचरा, 200 नए डिपो फिर भी 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई

वर्जन

पहले टेंडर में बजट से अधिक दरें आने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी, जिसे संशोधित कर दोबारा जारी किया गया है। वर्क आर्डर मिलने के बाद मुख्य प्रवेश द्वारों, प्लेटफार्म और प्रतीक्षालयों में नए कैमरे लगाए जाएंगे।

रमन कुमार, सीनियर डीएससी

यह भी पढ़ें- महादेव सट्टेबाजी का संचालक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी में जुटी एजेंसियां

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।