• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

Bilaspur Weather Update: बिलासपुर में मौसम ने मारी पलटी, तीन दिन में गिरेगा तापमान

Bilaspur Ka Mausam: अगले तीन दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 07:48:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 07:56:25 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bilaspur Weather Update: बिलासपुर में मौसम ने मारी पलटी, तीन दिन में गिरेगा तापमान
बिलासपुर में होने लगा ठंड का अहसास। धीरे-धीरे गिरेगा तापमान। - फाइल फोटो

HighLights

  1. बिलासपुर में पारा 21.2 व पेंड्रारोड में 17.4 डिग्री
  2. बादलों की विदाई, अब ठंड की चलेगी मनमर्जी
  3. छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। मौसम के बदले मिजाज के बीच अब अंचल में ठंड की आहट तेज होने लगी है। गुरुवार को दिनभर आसमान साफ रहा और बादलों की आवाजाही थमी रही। दिन ढलने के साथ ही हल्की ठंडक महसूस होने लगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने भी आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। इसके विपरीत पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक बना हुआ है।


दोनों केंद्रों पर 24 घंटे के दौरान बारिश दर्ज नहीं हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक छह नवंबर को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि बिलासपुर और पेंड्रारोड के लिए अलग से बारिश का पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है।

अगले तीन दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सात नवंबर से बस्तर संभाग में भी गिरावट का दौर शुरू होने का अनुमान है। नौ नवंबर से न्यूनतम तापमान फिर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- ठंड आने से पहले बाइक में करवा लें ये सारी चीजें, कड़ाके की सर्दी में भी एक सेल्फ में होगी स्टार्ट

तापमान के आंकड़ों में छिपा ठंड का अंतर

बिलासपुर और पेंड्रारोड के मौसम में रात के तापमान का अंतर साफ नजर आ रहा है। गुरुवार को बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा, जबकि पेंड्रारोड में पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी दोनों स्थानों के बीच 3.8 डिग्री का अंतर दर्ज हुआ। पेंड्रारोड में दिन का अधिकतम तापमान भी बिलासपुर से 0.4 डिग्री कम रहा। हालांकि दोनों जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में आगामी गिरावट के बाद ही ठंड का वास्तविक असर अधिक महसूस होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Bilaspur Weather Update: चक्रवात की विदाई के साथ बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।