• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी, विभाग कर्मचारी और कुली गिरफ्तार; एक लाख 3600 के टिकट जब्त

रेलवे टिकटों का कालारेलवे में यात्रियों को आरक्षित टिकट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभालने वाला कर्मचारी ही टिकटों की कालाबाजारी में शामिल मिला।

By Shiv SoniEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 02:26:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 02:27:24 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी, विभाग कर्मचारी और कुली गिरफ्तार; एक लाख 3600 के टिकट जब्त
रेलवे एक्ट की धारा के तहत मुकदमा, नईदुनिया

HighLights

  1. रेलवे कर्मचारी कर रहा कालाबाजारी
  2. 14 अवैध टिकट और सामान जब्त
  3. रेलवे एक्ट की धारा के तहत मुकदमा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रेलवे में यात्रियों को आरक्षित टिकट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभालने वाला कर्मचारी ही टिकटों की कालाबाजारी में शामिल मिला। बाराद्वार रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में पदस्थ सीनियर बुकिंग क्लर्क उत्कर्ष पासी और बिलासपुर में कार्यरत रेलवे कुली धनीराम यादव को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।

दोनों पर अवैध रूप से रेलवे आरक्षित टिकटों का कारोबार करने का आरोप है। आरपीएफ की अपराध गुप्तचर शाखा मुख्यालय की कार्रवाई में क्लर्क के पास से एक एसी आरक्षण टिकट मिला, जबकि उसके मोबाइल की जांच में वाट्सएप के माध्यम से भेजे गए 14 अन्य आरक्षित टिकटों का पता चला।


एक लाख 3600 रुपए जब्त टिकटों की कीमत

जब्त टिकटों की कीमत एक लाख तीन हजार 600 रुपये है। मामला शनिवार का है। बिलासपुर जोन मुख्यालय की आरपीएफ अपराध गुप्तचर शाखा की टीम ने अवैध टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बाराद्वार रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में पदस्थ बुकिंग क्लर्क उत्कर्ष पासी की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर टीम ने कार्यालय में दबिश दी।

सुबह आठ से शाम चार बजे तक ड्यूटी पर तैनात सीनियर बुकिंग क्लर्क से पूछताछ और जांच में 2510 रुपये का एक एसी आरक्षण टिकट मिला, जिसे बिना आरक्षण मांग के बनाया गया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह टिकट उसने अपने लाभ के लिए दीपक पाल नामक व्यक्ति के कहने पर बनाया था।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में काली साड़ी पहनकर आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाली और चम्मच बजाकर उठाएंगी मांग

यात्री का विवरण उसे वाट्सएप पर भेजा गया था। मोबाइल की जांच में वाट्सएप के जरिए भेजे गए 14 अन्य आरक्षित टिकटों के साक्ष्य भी मिले। इनकी कुल कीमत एक लाख एक हजार 900 रुपये बताई गई है। जांच में इस अवैध कारोबार में रेलवे कुली की संलिप्तता भी सामने आई।

रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर में कुली नंबर 206 के रूप में कार्यरत धनीराम यादव को भी इस मामले में शामिल पाया गया। दोनों के बीच टिकटों के अवैध कारोबार में मिलीभगत उजागर होने पर आरपीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उत्कर्ष पासी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी का निवासी है, जबकि धनीराम यादव परसदा के आवासपारा वार्ड नंबर 20 में रहता है।

प्रथम दृष्टया अवैध टिकट कारोबार में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- सौरभ चंद्राकर के केन्द्रीय जेल में आने के बाद सुरक्षा चाक-चौबंद, छत्तीसगढ़ की जेलों में चेकिंग अनिवार्य

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।