• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी की नीयत से दुकान में घुसे चोर की मौत, दुकानदार के खिलाफ ही हो गया केस

बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में दुकान में चोरी की कोशिश करते हुए एक चोर की मौत हो गई। दुकानदार ने चोरी से बचने के लिए बिजली के तार लगा रखे थे, जिसकी चप...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 28 Aug 2025 10:58:51 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 Aug 2025 11:02:25 AM (IST)
चोरी की नीयत से दुकान में घुसे चोर की मौत, दुकानदार के खिलाफ ही हो गया केस
दुकान में चोरी की नीयत से घुसे चोरी की मौत (सांकेतिक)

HighLights

  1. चोरी की नीयत से दुकान में घुसे चोर की मौत
  2. बिजली की तार के चपेट में आया मृतक चोर
  3. पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ दर्ज किया केश

नईदुनिया प्रतिनिधि, तखतपुर: बिलासपुर में एक अजीब मामला सामने आया है, चोरी की नीयत से दूकान घुसे चोर की मौत के बाद दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, दुकान में चोरी की नीयत से घुसे युवक की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। स्वजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पीएम एवं विद्युत विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दुकान संचालक के खिलाफ धारा 106 (1)के तहत अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार जरेली मेनरोड में भागीरथी जायसवाल शिवा ट्रेडर्स के नाम से दुकान का संचालन करता है। रोज की तरह वह 16 अगस्त को वह रात में दुकान बंद कर घर चला गया और जब 17 अगस्त की सुबह आया और दुकान की साफ-सफाई कर रहा था तभी उसने देखा कि सीढ़ी के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।


चोर के घर वालों ने लगाया हत्या का आरोप

इस पर पुलिस पहुंची तो देखा कि नगोई निवासी अर्जुन पात्रे पिता अशोक पात्रे (30) मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के स्वजन भी पहुचें थे उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया और इसमें बिजली के करंट से मृत्यु होना प्रमाणित हुआ। साथ ही विद्युत विभाग ने भी इस आशय का प्रतिवेदन दिया।

यह भी पढ़ें- CG Liquor Scam: भूपेश बघेल के करीबी भाटिया और संजय ने किया कमीशन का खेल

चोरी न हो इसलिए लगाया बिजली का तार

पुलिस को दुकान संचालक भागीरथी जायसवाल ने बताया कि वह रात में दुकान में चोर नहीं घुसे इसलिए खाली जगह पर करंट के लिए तार लगा देता था। यदि कोई चोर रात में चोरी करने की नीयत से घुसेगा और तार को हटाने का प्रयास करेगा तो बाहर छिटककर जा गिरेगा। मृतक व्यक्ति भी दुकान में चोरी की नियत से घुसा रहा होगा और वह करंट की चपेट में आ गया। मामले में पुलिस ने दुकानदार की बयान, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर दुकान संचालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।