• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर में लोको पायलट की पत्नी ने पीटा, झूठे मामले में फंसाने की दी धमकी

रेलवे में लोको पायलट दिलेश्वर टोंडर की शादी 2022 में आकांक्षा से हुई थी और उनकी दो साल की बच्ची है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आए दिन लड़ाई होती ह...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 11 Mar 2025 02:04:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Mar 2025 02:04:29 PM (IST)
बिलासपुर में लोको पायलट की पत्नी ने पीटा, झूठे मामले में फंसाने की दी धमकी
इससे पहले भी इस मामले में लोको पायलट ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी।

HighLights

  1. मारपीट से घायल रेलकर्मी ने सिविल लाइन थाने में की शिकायत।
  2. पुलिस ने जुर्म दर्ज करने के साथ ही शुरू कर दी मामले की जांच।
  3. साल 2022 में हुई थी शादी, रोज हो रही थी दोनों के बीच लड़ाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रेलवे के सहायक लोको पायलट की उसकी पत्नी ने पिटाई कर दी। साथ ही उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मारपीट के बाद वह बच्ची को लेकर मायके चली गई। इधर, घायल लोको पायलट ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। जरहाभाठा में रहने वाले दिलेश्वर टोंडर रेलवे में लोको पायलट हैं। उनकी शादी 2022 में आकांक्षा टोंडर से हुई थी और उनकी दो साल की बच्ची है। लोको पायलट ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी घरेलू काम नहीं करती और बात-बात पर विवाद करती है।


पहले भी पति से कर चुकी है मारपीट

इससे पहले भी इस मामले में उन्होंने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी। आठ मार्च की सुबह करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी ने तबीयत खराब होने की बात कही और अस्पताल ले जाने के लिए कहा। लोको पायलट ने खाना बनाकर साथ चलने की बात कही।

इस बीच उनकी पत्नी पर्स से पैसे निकालकर खुद जाने लगी। जब उन्होंने साथ चलने को कहा, तो पत्नी ने घर के आंगन में गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर पत्नी ने उन पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, नाखून से खरोंचा और बांह पर दांत से काट लिया।

इस बीच महिला ने अपने परिवार के लोगों को बुलाकर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। महिला अपने बुआ के बेटे विक्की के साथ बच्ची को लेकर घर से चली गई। घटना के समय डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

naidunia_image

दूसरी महिला संग रह रहा था पति, पत्नी पहुंची तो पीटा

वहीं एक अन्य मामले में उसलापुर में रहने वाली महिला का पति सात दिन से दूसरी महिला के घर पर रह रहा था। इसकी जानकारी होने पर महिला अपने पति को खोजते हुए वहां पहुंच गई। पति को पूछने पर युवती और उसकी मां और भाई ने महिला की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें- गरीबी के चलते देह व्यापार के दलदल में फंसीं दुर्ग की बेटियां, आज बिहार से लेकर लौटेगी पुलिस

मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। उसलापुर के नेचर सिटी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने जितेंद्र बंजारे से 2015 में प्रेम विवाह किया। इसके बाद से दोनों साथ में रहते हैं।

सात दिनों से उसका पति कोटा के मौहारखार में रहने वाली अनिता दुबे के घर पर रह रहा था। रविवार की शाम महिला अनिता दुबे की बेटी को लेकर उसके घर गई। वहां पर उसका पति नहीं था। महिला ने अपने पति के संबंध में पूछते हुए उसे अपने घर पर रखने से मना किया।

यह भी पढ़ें- अवैध उत्खनन: चुनाव के बाद रायपुर में बदल गए जनप्रतिनिधि, फिर भी चल रहा रेत में माफिया राज

इससे नाराज होकर अनिता ने अपनी बेटी और बेटे के साथ मिलकर महिला की पिटाई की। साथ ही यूपी से गुंडे बुलवाकर जान से मरवाने की धमकी दी। इस दौरान अनिता की बड़ी बेटी ने किसी तरह बीच-बचाव किया।