• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गरीबी के चलते देह व्यापार के दलदल में फंसीं दुर्ग की बेटियां, आज बिहार से लेकर लौटेगी पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ज्यादातर लड़कियों के परिवार की आर्थिक हालत बहुत खराब है। उन्हें ऑर्केस्ट्रा में काम कराने का झांसा देकर बिहार ले जाया...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 11 Mar 2025 01:30:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Mar 2025 01:49:11 PM (IST)
गरीबी के चलते देह व्यापार के दलदल में फंसीं दुर्ग की बेटियां, आज बिहार से लेकर लौटेगी पुलिस
बिहार में रेस्क्यू की गई एक किशोरी और एक युवती का इसी बस्ती में है एक-एक कमरे का घर।

HighLights

  1. बिहार के सासाराम, रोहतास में देह व्यापार के चुंगल से छुड़ाई गई 41 लड़कियां।
  2. छत्तीसगढ़ की इन बेटियों में से करीब 20 नाबालिग हैं और 21 युवतियां शामिल हैं।
  3. ऑर्केस्ट्रा में काम करने का झांसा देकर देह व्यापार के दलदल में ढकेल दिया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। बिहार के सासाराम रोहतास के बिक्रमगंज के नटवार बाजार में देह व्यापार के ठिकानों से छुड़ाई गईं लड़कियों में दुर्ग जिले की एक युवती और दो नाबालिग शामिल हैं। इनका घर अंजोरा चौकी और रानीतराई थाना क्षेत्र में है।

इनमें से एक युवती और एक किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। गरीबी इतनी है कि एक बस्ती में एक-एक कमरे के घर में चार से पांच लोग रहते हैं। कमरे का आकार भी महज 60 से 80 वर्गफीट होगा। गरीबी के चलते ये सभी बिहार पहुंचीं।


वहां इन्हें ऑर्केस्ट्रा में काम करने का झांसा देकर देह व्यापार के दलदल में ढकेल दिया गया। रेस्क्यू की गईं तीनों लड़कियों को पुलिस मंगलवार को बिहार से लेकर रवाना होंगी। बता दें कि बीते छह मार्च को बिहार पुलिस ने नटवार बाजार में संचालित नर्तकी और ऑर्केस्ट्रा पार्टी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी।

naidunia_image

बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी पुलिस

वहां से 41 से अधिक लड़कियों को रेस्क्यू किया गया था। सभी लड़कियां छत्तीसगढ़ की हैं। इनमें करीब 20 नाबालिग हैं। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र की एक और अंजोरा चौकी क्षेत्र की दो लड़कियां हैं, जिन्हें लाने के लिए पुलिस बिहार पहुंच चुकी है।

साथ में इन लड़कियों की मां और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। पुलिस, तीनों लड़कियों को मंगलवार देर रात या बुधवार की सुबह तक दुर्ग लेकर पहुंचेगी। इसके बाद उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अवैध उत्खनन: चुनाव के बाद रायपुर में बदल गए जनप्रतिनिधि, फिर भी चल रहा रेत में माफिया राज

दो लड़कियों के नहीं हैं पिता, एक की शादी तय

देह व्यापार के दलदल में फंसी तीनों लड़कियां देवार जाति की हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थित बेहद दयनीय है। अंजोरा चौकी क्षेत्र की दोनों लड़कियों के पिता की मौत हो चुकी है। नाबालिग किशोरी के पिता की पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- डीएमएफ घोटाला: रानू, सौम्या, सूर्यकांत समेत पांच की आज होगी पेशी, एक दिन बढ़ी थी न्यायिक रिमांड

वहीं, युवती के पिता की सात साल पहले तालाब में डूबने से मृत्यु हुई थी। दोनों लड़कियों की मां कबाड़ बीनने का काम करती हैं। दोनों के परिवार में पांच व छह सदस्य हैं। वहीं, रानीतराई थाना क्षेत्र की नाबालिग भी देवार जाति की है। उसके परिवार की स्थिति भी दयनीय है। उस किशोरी की शादी भी तय हो चुकी है।