• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

Raipur Suitcase Murder में शिवानी शर्मा की जमानत खारिज, CCTV और UPI पेमेंट से खुला हत्या का राज

बिलासपुर हाई कोर्ट ने रायपुर के किशोर पैकरा हत्याकांड में आरोपित शिवानी शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी। सीसीटीवी फुटेज और यूपीआई पेमेंट साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने उन्हें मुख्य साजिशकर्ता माना।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 03:19:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 03:19:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Raipur Suitcase Murder में शिवानी शर्मा की जमानत खारिज, CCTV और UPI पेमेंट से खुला हत्या का राज
Raipur Suitcase Murder में शिवानी शर्मा की जमानत खारिज। (नईदुनिया)

HighLights

  1. रायपुर ट्रंक मर्डर केस में जमानत अर्जी खारिज।
  2. हाई कोर्ट ने शिवानी शर्मा को नहीं दी राहत।
  3. सीसीटीवी फुटेज में ट्रंक ले जाते दिखी थीं शिवानी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर : रायपुर में युवक की हत्या कर शव ट्रंक में भरकर नाले के पास फेंकने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आरोपित शिवानी शर्मा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है।

न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय की एकलपीठ ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आवेदिका और अन्य आरोपित ट्रंक को कार में रखते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आवेदिका का मोबाइल भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर यूपीआइ के जरिए ट्रंक खरीदने में हुआ था। ऐसे में अपराध में उसकी सक्रिय भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

जमानत याचिका खारिज, अपराध में सक्रिय भूमिका का अंदेशा

शिवानी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 483 के तहत जमानत आवेदन पेश किया था। उसके खिलाफ डीडी नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(अ), 61(2)(अ) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज है। अभियोजन के अनुसार, 23 जून 2025 को वंडरलैंड वाटर पार्क के पीछे डिपरापारा नाले के पास लावारिस ट्रंक मिला था। उसमें अज्ञात युवक का शव था, जिसकी पहचान किशोर पैकरा के रूप में हुई। जांच में मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपितों को ट्रंक कार में रखते देखा गया। पुलिस ने शिवानी के कब्जे से स्कूटी और मोबाइल जब्त किया था।


naidunia_image

बचाव पक्ष की दलील

आवेदिका की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज परांजपे ने दलील दी कि शिवानी को केवल सह आरोपितों के कथनों के आधार पर फंसाया गया है। उसके पास से सिर्फ स्कूटी और मोबाइल जब्त हुए हैं। इसी मामले में शव ठिकाने लगाने और साक्ष्य छिपाने के आरोपित विनय यादव और सूर्यकांत यादव को विचारण न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। शिवानी का कोई आपराधिक पूर्व इतिहास नहीं है। 34 गवाहों में से अब तक 16 के बयान हुए हैं।

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्ड ने बढ़ाई मुश्किलें

सीसीटीवी फुटेज में पति के साथ कार में ट्रंक रखते दिखने और मोबाइल से उसकी खरीदी के साक्ष्य को हाई कोर्ट ने अहम माना है। हाई कोर्ट ने खरीदने के साक्ष्य पर राहत नहीं दी और दो सह आरोपितों को मिली जमानत का लाभ देने से भी इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में एक लाख रुपये से ज्यादा के रेलवे टिकट जब्त, कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार

सह आरोपितों को राहत नहीं

हाई कोर्ट ने कहा कि जमानत पाने वाले दोनों सह आरोपितों की भूमिका आवेदिका से अलग है, इसलिए उसे समानता के आधार पर राहत नहीं दी जा सकती। अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत के स्तर पर गवाहों की विश्वसनीयता नहीं परखी जा सकती। मुकदमे के दौरान शिवानी को अपनी बेगुनाही साबित करने का अवसर मिलेगा। अपराध की गंभीरता और प्रथमदृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने जमानत देने से इन्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- सौरभ चंद्राकर के केन्द्रीय जेल में आने के बाद सुरक्षा चाक-चौबंद, छत्तीसगढ़ की जेलों में चेकिंग अनिवार्य

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।